होटल लीला को 160.2 करोड़ रु का घाटा

होटल लीला के बोर्ड ने लीला पैलेस एंड रिसॉर्ट्स को 90 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दी है।

अपडेटेड Nov 05, 2014 पर 4:26 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में होटल लीला को 160.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में होटल लीला को 135.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में होटल लीला की बिक्री 7 फीसदी बढ़कर 157.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में होटल लीला की बिक्री 147.2 करोड़ रुपये रही थी।

    होटल लीला के बोर्ड ने आगरा की जमीन को बेचने की मंजूरी दे दी है। होटल लीला के बोर्ड ने लीला पैलेस एंड रिसॉर्ट्स को 90 करोड़ रुपये में बेचने की मंजूरी दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।