होटल लीला को 44 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में होटल लीला की आय 2.8 फीसदी बढ़कर 228.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड May 27, 2015 पर 5:15 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में होटल लीला को 44 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में होटल लीला को 57.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में होटल लीला की आय 2.8 फीसदी बढ़कर 228.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में होटल लीला की आय 222.1 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में होटल लीला का एबिटडा 67 करोड़ रुपये से घटकर 43.4 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में होटल लीला का ऑपरेटिंग मार्जिन 30.1 फीसदी से घटकर 19 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर चौथी तिमाही में होटल लीला का कुल खर्च 195 करोड़ रुपये से बढ़कर 252.4 करोड़ रुपये रहा। वहीं होटल लीला के बोर्ड ने अलग-अलग सिक्योरिटीज के जरिए 1000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।