होम लोन लेने वालों के लिए अच्छी खबर

देश की सबसे बड़ी होम लोन कंपनी एचडीएफसी ने भी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है।

अपडेटेड Apr 11, 2015 पर 12:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अगर आप होमलोने लेने का सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक के बाद अब देश की सबसे बड़ी होम लोन कंपनी एचडीएफसी ने भी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर दिया है।

    एचडीएफसी ने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए ब्याज दर 0.2 फीसदी घटाकर 9.9 फीसदी कर दी है। इस कटौती से लोगों की ईएमआई का बोझ हल्का होगा और दरों में ये कटौती 13 अप्रैल से प्रभावी होगी। एचडीएफसी ने लोन सस्ता करने के साथ ही डिपॉजिट की दरें भी घटा दी हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।