Get App

ह्युंदई क्रेटा की कीमत में 10-20,000 रु की बढ़ोतरी

ह्युंदई मोटर्स का कहना है कि क्रेटा की कीमत 10 हजार से 20 हजार रुपये बढ़ाए गई हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2015 पर 11:31 AM
ह्युंदई क्रेटा की कीमत में 10-20,000 रु की बढ़ोतरी

फेस्टिव सीजन आते ही कार कंपनियां कारों पर डिस्काउंट देती हैं। लेकिन ह्युंदई मोटर्स ने अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी क्रेटा के दाम बढ़ा दिये हैं। हम आपको बता दें कि कंपनी ने क्रेटा को 21 जुलाई को लॉन्च की थी। और इस समय इसकी दिल्ली में शुरूआती कीमत 8 लाख 59 हजार रुपये थी।

कंपनी का कहना है कि क्रेटा की कीमत 10 हजार से 20 हजार रुपये बढ़ाई गई हैं। जबकि क्रेटा की इतनी ज्यादा डिमांड है कि इसकी वेटिंग अभी भी 3 महीने से ज्यादा है।

वेटिंग को कम करने के लिए कंपनी को एक्सपोर्ट होने वाली कारों का प्रोडक्शन कम करना पड़ा है। इसी वजह से सितंबर महीने में ह्युंदई की एक्सपोर्ट में 14 फीसदी की गिरावट हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें