ह्युंदई ने आज अपनी एलीट आई20 प्रीमियम हैचबैक लॉन्च की है। सेकेंड जेनरेशन आई20 कार को पेट्रोल और डीजल वर्जन में लॉन्च किया है। एलीट आई20 के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 4.89 लाख रुपए से 6.46 लाख रुपए के बीच है। जबकी इसके डीजल वेरियंट की कीमत 6.09 लाख रुपये से -7.66 लाख रुपये के पास है।
इस कार को ह्युंदई के खास फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 फिलॉसफी के तहत डिजाइन किया है। कंपनी के मुताबिक एलीट आईi20 में स्पोर्टी एक्सटीरियर और प्रीमियम इंटीरियर का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है, जो युवाओं को भी काफी पसंद आएगा। इस कार का पेट्रोल वर्जन 18.24 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगा जबकी इसके डीजल वर्जन की 21.76 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज होगी। एलीट आई20 का सीधा मुकाबला मारुति की स्विफ्ट, फिएट की पुंटो और फोक्सवैगन की पोलो के साथ होगा।