AIIMS चीफ डॉ गुलेरिया ने कहा कि दो टीके मिलाने से बढ़ सकती है इम्यूनिटी, लेकिन अधिक डेटा की जरूरत

कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट्स, डेल्टा और डेल्टा प्लस को लेकर एम्स प्रमुख डॉ गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है

अपडेटेड Jun 27, 2021 पर 10:14 AM
Story continues below Advertisement

पिछले करीब डेढ़ साल से देश को परेशान करने वाले कोरोना वायरस के अब अलग-अलग पाये जाने वाले वैरिएंट्स और डेल्टा एवं डेल्टा प्लस जैसे वैरिएंट्स ने वैज्ञानिकों के साथ ही डॉक्टरों और आम नागरिकों की चिंता बढ़ा रखी है। इस बीच इस वैरिएंट्स की रोकथाम को लेकर एम्स प्रमुख डॉ रणदीप गुलेरिया ने बड़ा स्टेटमेंट दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दो अलग-अलग वैक्सीन की खुराकें मिलाने से इसका असर बढ़ने की संभावना है और इसके साथ ही यह अलग वेरिएंट्स से लड़ने में कारगर साबित हो सकता है।

हिंदुस्तान ने खबर छापी है कि गुलेरिया ने एनडीटीवी से बातचीत के दौरान कहा कि कोरोना की दो वैक्सीन को मिलाने से यह संभावना बनती है कि यह डेल्टा और डेल्टा प्लस जैसे अधिक संक्रामक वेरिएंट्स को रोकने में ये तरीकार कारगर होगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले अभी और डेटा की आवश्यकता है।

डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि दो टीकों को मिक्स करने के बारे में शुरुआती स्टडी कहती है कि यह एक विकल्प हो सकता है लेकिन हमें और डेटा की जरूरत है। कौन से दो टीके मिलाने से अच्छे रिजल्ट मिलेंगे यह शोध का विषय है लेकिन दो वैक्सीन को मिलाने से इसका असह बढ़ने की निश्चित संभावना है। बीते महीने ही सरकार ने अपनी नई वैक्सीन नीति के तहत इसका जिक्र किया था कि अब दो अलग-अलग वैक्सींस के डोज को देने पर शोध किया जाएगा।

इसके साथ ही डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने वैक्सीनेशन की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि अगर किसी ने दोनों डोज ले लिये हैं और उसके बाद वायरस के संपर्क में आते हैं। ऐसे में इसकी संभावना है कि वे संक्रमित हो जाएं लेकिन इसकी गंभीरता और विकटता बहुत कम होगी। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।