अमिताभ बच्चन की Rolls-Royce कार बेंगलुरु में हुई जब्त, ड्राइवर का नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

कर्नाटक ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज ने हाल ही में Rolls-Royc समेत कई लग्जरी कारों को जब्त किया था

अपडेटेड Aug 25, 2021 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement

कर्नाटक ट्रांसपोर्ट अथॉरिटीज (Karnataka transport authorities) ने पिछले दिनों बेंगलुरु के UB शहर में एक रॉल्स-रॉयस (Rolls-Royc) के साथ 15 अन्य लग्जरी कारों को जब्त किया था।

अब इस मामले में एक दिलचस्प मोड़ सामने आया है। इसमें जो रॉल्स-रॉयस (Rolls-Royc) क जब्त किया गया है, वो अमिताभ बच्चन के रजिस्टर्ड है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH 02/BB2 है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वही कार है जो विधू विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra) ने अमिताभ बच्चन को बतौर गिफ्टी दी थी।

तो क्या Tesla के निवेदन पर सरकार इलेक्ट्रिक कारों पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाएगी, जानिए क्या है प्लान

इस कार को अमिताभ बच्चन ने साल 2019 में बेच दी थी। जिसने खरीदा उसका नाम यूसुफ शरीफ उर्फ डी बाबू है। लेकिन बाबू ने अभी तक अपने नाम से ट्रांसफर नहीं कराया। यह गाड़ी बेंगलुरु के UB सिटी पार्क थी। ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने सीज कर दिया। जब इस कार को सीज किया गया तो ड्राइवर को नाम सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

डॉक्यूमेंट्स नहीं होने पर होगी कार्रवाई

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के पास इस कार की कोई डिटेल नहीं है। 35 साल के सलमान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने यह कार अमिताभ से खरीदी थी। उधर ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि गाड़ी अभी भी अमिताभ बच्चन के नाम पर है। नियम के मुताबिक, गाड़ी के माइग्रेशन की तारीख से 11 महीने के बाद किसी वाहन को अन्य राज्य में रजिस्ट्रेशन संख्या के साथ चलने की अनुमति नहीं है।


यह कार अमिताभ बच्चन से 27 फरवरी, 2019 को खरीदी गई थी। कार मालिक ने बताया कि उन्होंने इस कार के लिए करीब 6 करोड़ रुपये दिए हैं। उनके पास जरूरी वाहन डॉक्यूमेट्स नहीं थे। हालांकि, उन्होंने बच्चन द्वारा ट्रांसफर लेटर दिखाया, जिसमें वाहन बेचे जाने की बात है। अगर आगे गाड़ी के वैलिड डॉक्‍यूमेंट्स पेश नहीं किए जाते हैं तो विभाग की ओर से ऐक्‍शन लिया जाएगा।

बता दें कि ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने जो कारें जब्त की थी उसमें 5 पुडुचेरी में रजिस्‍टर्ड हैं, जहां रोड टैक्‍स कम हैं। दो महाराष्‍ट्र में रजिस्‍टर्ड हैं। इनमें से अध‍िकतर गाड़‍ियों के इंश्‍योरेंस भी एक्‍सपायर हो चुके हैं।

Maruti के चेयरमैन आरसी भार्गव ने Covid-19 के बीच मैनेजमेंट से खुद पर होने वाले खर्च में कटौती करने को कहा

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।