योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव का बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बाबा राम देव अथॉरिटीज (authorities) को गिरफ्तार करने की चुनौती दे रहे हैं। इसके पहले कल ही IMA ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा था, जिसमें मांग की गई थी कि बाबा राम देव को देश द्रोह के अपराध में गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
40 सेकंड़ के वीडियो में बाबा रामदेव कहते नजर आ रहे हैं कि खैर उनको तो उनका कोई बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता स्वामी रामदेव को.... लेकिन एक शोर मचा रहे हैं.. कि बाबा रामदेव गिरफ्तार हो गे। कभी कुछ चला देते हैं... कि बाबा रामदेव गिरफ्तार... ठग रामदेव.. कभी महा ठग रामदेव... कभी गिरफ्तार रामदेव... चलाते रहते हैं... चलने दो।
मनीकंट्रोल इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि अपनी तरफ से नहीं कर रहा है। इस मामले में पतंजलि की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।
बाबा रामदेव की तरफ से एलोपैथी पर 25 सवालो के जरिए किए गए हमले के साथ ही IMA और बाबा रामदेव के बीच वाकयुद्ध और बढ़ता जोर पकड़ता जा रहा है। IMA के उत्ताराखंड (IMA Uttarakhand) शाखा ने बाबा रामदेव पर 1 हजार करोड़ रुपये की मान हानि का दावा करने की धमकी दे रही है। इसके अलावा बाबा रामदेव द्वारा एलोपैथी पर लगातार उठाए जा रहे सवालों के चलते उनके ऊपर DMA ने भी केस दायर कर दिया है।
IMA उत्तराखंड के सचिव अजय खन्ना (Dr Ajay Khanna) ने कहा कि बाबा रामदेव को एलोपैथी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया में जिस तरह के उनके बयान आ रहे हैं, उनके आरोपों पर कोई दम नहीं है। एलोपैथी और डॉक्टरों पर उनके बयान अपमान जनक हैं। डॉक्टर जो कि फ्रंट लाइन वॉरियर्स हैं। वहीं इस मामले में मातृ सदन आश्रम (Matri Sadan ashram) के स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा है कि ऐसा लगता है कि रामदेव एक अभिमानी व्यक्ति हो गए हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
