बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने CT110X नाम से CT रेंज में एक नई बाइक लॉन्च की है। नई बाइक बजाज CT110 का एक स्पेशल स्क्रैम्बलर वर्जन गती है। नई बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 55,494 रखी गई है। नया वेरिएंट CT लाइन-अप में टॉप पर है।

Bajaj CT110X मोटरसाइकिल में 115 सीसी DTS-i इंजन है, जिसमें एक रियर कैरियर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि कैरियर 7 किलो तक वजन ले जाने में सक्षम होगा। बाइक में सेमी नॉबी टायर और एक स्क्वायर ट्यूब और इंटीग्रेटेड टैंक पैड जैसे दूसरे फीचर्स भी हैं, जो इसे पारंपरिक बजाज CT110X मॉडल से अलग करती हैं।

कंपनी के अनुसार, CT110X का 170 mm ग्राउंड क्लीयरेंस है, जो दावा करती है कि ये भारतीय सड़कों से आसानी से निपट सकती है, जबकि 1285 mm का व्हीलबेस खराब और असमान सड़कों पर भी बेहतर स्थिरता प्रदान करेगा।

बजाज ऑटो लिमिटेड में मोटरसाइकिलों के अध्यक्ष, सारंग कनाडे ने कहा, "CT110X के लॉन्च के साथ, हम एक ऐसा प्रोडक्ट दे रहा हैं, जिसमें किफायती कीमत में बेहतर फीचर्स दिए जाएंगे। ये बाइक एक बेहतर सवारी के साथ अधिक आराम भी देगी।"

उन्होंने कहा, "हम CT ब्रांड के में राइडर-सेंट्रिक इनोवेशन डाल रहे हैं और हमें विश्वास है कि ये हमारी सबसे नई पेशकश है। CT110X, इस सेगमेंट में हमारे ग्राहकों की बेहतर सर्विस करने में हमारी मदद करेगी।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।