Bank Holidays 2021: अगस्त से ही फेस्टिवल का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आपका भी अगले महीने बैंक में कोई काम है तो पहले देख लीजिए कि किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे। अलग-अलग त्योहारों के कारण अगस्त में एक-दो दिन नहीं बल्कि कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।
वीकेंड के अलावा RBI कैलेंडर के मुताबिक, 8 दिन की छुट्टियां हैं। आइए देखिए पूरी लिस्ट। हर राज्य में अलग-अलग दिन में छुट्टी घोषित की गई है। कुछ राज्यों में स्थानीय जरूरत के मुताबिक छुट्टियां हैं।
अगस्त महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
1 अगस्त, 2021: रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
8 अगस्त, 2021: इस दिन भी रविवार है, लिहाजा बैंक में छुट्टी रहेगी।
14 अगस्त, 2021: दूसरा शनिवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे।
15 अगस्त, 2021: रविवार और स्वतंत्रता दिवस के चलते बंद रहेंगे।
16 अगस्त, 2021: इस दिन पारसी नववर्ष होने के चलते महाराष्ट्र के बेलापुर, मुंबई और नागपुर जोन में बैंक बंद रहेंगे।
19 अगस्त, 2021: मुहर्रम होने की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची और श्रीनगर जैसे जोन में बैंक रहेंगे।
20 अगस्त, 2021: मुहर्रम और पहला ओणम होने की वजह से बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्ची और केरल जोन में छुट्टी रहेगी।
21 अगस्त, 2021: थिरुवोणम की वजह से कोच्ची और केरल जोन में छुट्टी रहेगी।
22 अगस्त, 2021: इस दिन रक्षाबंधन और रविवार की वजह से बैंक में छुट्टी रहेगी।
23 अगस्त, 2021: इस दिन श्री नारायण गुरु जयंती होने के चलते कोच्ची और केरल जोन में बैंक बंद रहेंगे।
28 अगस्त, 2021: चौथा शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।
29 अगस्त, 2021: रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे।
30 अगस्त, 2021: इस दिन जन्माष्टमी होने के चलते बैंक रहेंगे।
कुल मिलाकर अगस्त महीने में पांच दिन का लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है। यह 19 से 23 अगस्त के बीच है। ऐसे में जिस जोन में यह छुट्टियां एक साथ पड़ रही हों उनके लिए कहीं घूमने जाने का बेहतर मौका है।