केंद्र के निर्देश पर Bharat Biotech ने दिल्ली को Covaxin देने से मना कर दिया: AAP

AAP नेता ने कहा कि हमने 1.34 करोड़ डोज कोवैक्सिन और 67 लाख कोविशिल्ड की मांग की थी, लेकिन भारत बायोटेक ने कल चिट्ठी लिखकर कहा है कि हम वैक्सीन नहीं दे सकते हैं

अपडेटेड May 12, 2021 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

कोरोना महामारी के बीच दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार पर कोरोना वैक्सीन की सप्लाई (Vaccine Crisis in Delhi) को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने दिल्ली को कोवैक्सीन (Covaxin) की सप्लाई रोक दी गई।

सिसोदिया ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र पर वैक्सीन की आपूर्ति में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किस राज्य को कितनी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी ये अब भी केंद्र सरकार ही तय कर रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि कोवैक्सीन की आपूर्ति न होने से दिल्ली में कई वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े हैं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली में Covaxin का स्टॉक पूरी तरह से खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक ने दिल्ली को कोवैक्सिन की सप्लाई करने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने एक करोड़ 34 लाख वैक्सीन की डिमांड की थी। हमने 67 लाख Covishield और 67 लाख कोवैक्सीन मांगी गई थी, लेकिन भारत बायोटेक की तरफ से कल हमें चिट्ठी लिखकर बताया गया कि वे हमें वैक्सीन नहीं दे सकते।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि उनकी तरफ से कहा गया है कि संबंधित सरकारी अधिकारी के कहने से हम आगे सप्लाई नहीं कर पाएंगे, जाहिर है कि केंद्र सरकार यह निर्धारित कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कोवैक्सीन का स्टॉक खत्म होने की वजह से हमें 17 स्कूलों में कोवैक्सीन के 100 से ज्यादा वैक्सीनेशन सेंटर बंद करने पड़े हैं। कोवैक्सीन की कंपनी भारत बायोटेक ने कल हमें चिट्ठी लिखी है और साफ-साफ कह दिया है कि हम और वैक्सीन नहीं दे सकते क्योंकि हमें केंद्र सरकार के निर्देश पर वैक्सीन देनी है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।