BMW ने नए कलर्स के साथ लॉन्च की 5-सीरीज, पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में उपलब्ध

नई सीरीज में पहली बार फायटोनिक ब्लू मेटेलिक और बर्निया ग्रे अंबर जैसे नए कलर्स पेश किए गए हैं

अपडेटेड Jun 25, 2021 पर 9:52 AM
Story continues below Advertisement

लग्जरी कार कंपनी BMW ने भारत में नई 5-सीरीज लॉन्च 62.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के चेन्नई के प्लांट में की जा रही है। यह पेट्रोल के एक और डीजल के दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी बुकिंग कंपनी की सभी डीलरशिप पर करवाई जा सकती है।

BMW Group India के प्रेसिडेंट विक्रम पाहवा ने कहा, "BMW की 5 सीरीज कई वर्षों से दुनिया भर में पसंद की जाती रही है और इसने ड्राइविंग को बेहतर बनाने में एक बेंचमार्क तय किया है। नई 5 सीरीज में डिजाइन में बदलाव है और इसके परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए नवीनतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।"

नई 5 सीरीज पहली बार फायटोनिक ब्लू मेटेलिक और बर्निया ग्रे अंबर जैसे नए कलर्स में उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अन्य कलर्स अल्पाइन व्हाइट और ब्लैक (नॉन मेटेलिक), मिनरल व्हाइट, कार्बन ब्लैक, सैफायर, ग्लेशियर सिल्वर और ब्लूस्टोन हैं।

इसके बाहरी डिजाइन में नई ग्रिल और स्लिम फुल LED हेडलाइट्स और नई लेजरलाइट है। इसके अंदर के डिजाइन को भी पहले से अधिक आकर्षक बनाया गया है और अपहोल्स्ट्री के नए विकल्प दिए गए हैं।

इसका 2 लीटर 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन 252  hp का मैक्सिमम आउटपुट और 350 Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। यह केवल 6.1 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पकड़ सकता है।

डीजल वेरिएंट में 2 लीटर 4 सिलिंडर और 3 लीटर 6 सिलिंडर के विकल्प मिलते हैं।


नई 5 सीरीज में पार्किंग असिस्टेंट प्लस, सराउंड व्यू कैमरा और रिवर्सिंग असिस्टेंट जैसे ड्राइविंग को आसान बनाने वाले सिस्टम दिए गए हैं। इसमें BMW डिस्पले की के साथ रिमोट कंट्रोल पार्किंग फंक्शन भी मिलेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।