Delhi: इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी भरा मिला ईमेल, बढ़ाई गई सुरक्षा

दिल्ली पुलिस को ई-मेल के जरिए धमकी मिली है कि आतंकी संगठन अलकायदा एयरपोर्ट पर हमले की साजिश रच रहा है

अपडेटेड Aug 09, 2021 पर 8:23 AM

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International –IGI) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को एक ईमेल के जरिए अलकायदा Al-Qaeda) ने यह धमकी दी है।

IGI पुलिस ने कहा कि एक से तीन दिन में बम से उड़ाने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

एयरपोर्ट ने कहा कि शनिवार को IGI पुलिस स्टेशन ने एयरपोर्ट ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर को अलकायदा सरगना द्वारा बम धमाके की धमकी को लेकर मिले ईमेल के बारे में बताया है। इसमें कहा गया है कि करनबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं। वे एक से तीन दिनों में एयरपोर्ट पर बम रखने की योजना बना रहे हैं।

 


IGI एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, ईमेल की जांच के बाद DIG ने बताया कि हाल के दिनों में इन्हीं नामों और ऐसी जानकारी के साथ ही धमकी भरे मैसेज मिले थे। जिसे बॉम्ब थ्रेट असेसमेंट कमिटी (Bomb Threat Assessment Committee -BTAC) ने इसे गैर विशिष्ट (non-specific) घोषित किया था।

Delhi: सभी वीकली मार्केट सोमवार से खुलेंगे दोबारा, केजरीवाल ने किया ऐलान

धमकी भरा मेल मिलने के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सभी एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के सभी टर्मिनल पर एंटी-सबोटाज चेकिंग भी  शुरू कर दी गई है। आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग भी हो रही है।

अडानी ग्रुप को 3 एयरपोर्ट का अधिग्रहण करने के लिए 90 दिन का और समय मिला

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।