IMA के पूर्व अध्यक्ष पद्म श्री डॉ. केके अग्रवाल का Covid-19 से निधन, सोमवार रात ली आखिरी सांस

डॉ. केके अग्रवाल (KK Aggarwal) दिल्ली AIIMS में पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे

अपडेटेड May 18, 2021 पर 12:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व अध्यक्ष और देश में चिकित्सा जगत का एक प्रमुख चेहरा केके अग्रवाल (KK Aggarwal) का कल रात Covid-19 से निधन हो गया। पद्म श्री पुरस्कार (Padma Shri) विजेता अपने परिवार के अनुसार दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।

उनके ट्विटर अकाउंट पर एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 62 साल के डॉ. अग्रवाल का सोमवार रात 11.30 बजे "कोरोना के साथ लंबी लड़ाई के बाद" निधन हो गया।

बयान में कहा गया, "जब से वे डॉक्टर बने, पद्म श्री डॉ केके अग्रवाल ने अपना जीवन जनता के कल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित कर दिया। महामारी के दौरान भी, उन्होंने जनता को शिक्षित करने के लिए निरंतर प्रयास किए और कई वीडियो और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से 10 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचने में सक्षम हुए और अनगिनत लोगों की जान बचाई।"


कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अग्रवाल ने हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया का भी नेतृत्व किया। उन्हें 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

पिछले साल महामारी फैलने के बाद से, वह कोरोनोवायरस (Coronavirus) के विभिन्न पहलुओं पर मुखर रहे थे और उन्होंने जन जागरूकता बढ़ाने के लिए कई वीडियो और बयान पोस्ट किए थे।

उनके परिवार ने लिखा, "वह चाहते थे कि उनका जीवन को याद किया जाए और उनके जाने पर शोक न किया जाए।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।