रेलवे ने फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया, स्टेशन कोड भी बदला

यूपी सरकार ने पिछले महीने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किया था

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement

इंडियन रेलवे (Indian Railway) ने मंगलवार को फैजाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन (Faizabad Railway Station) का नाम बदलकर अयोध्या कैंट (ayodhya cantt railway station) कर दिया। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। पिछले महीने योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली यूपी सरकार ने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किया था।

नार्दन रेलवे के पीआरओ दीपक कुमार ने मंगलवार को बताया, "नार्दन रेलवे के लखनऊ डिवीजन में आने वाले फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर तत्काल प्रभाव से अयोध्या कैंट कर दिया गया। इसके साथ ही स्टेशन का कोड भी बदलकर अब "AYC" हो गया है जो पहले FD था।"

नार्दन रेलवे ने यह फैसला ऐसे समय में किया है जब यूपी सरकार दिवाली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी हुई है।

Amitabh Bachchan के NFT कलेक्शन को पहले दिन मिली ₹3.8 करोड़ की बोली, बना नया रिकॉर्ड

यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय ने पहले भी ऐलान कर दिया था फैजाबाद स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा था कि केंद्र सरकार ने इस मुद्दे पर सहमति दे दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी करने को हरी झंडी दे दी है।

LinkedIn के बाद अब Yahoo ने समेटा चीन से अपना कारोबार, कानूनी चुनौतियों का दिया हवाला


इससे पहले 2018 में, यूपी सरकार ने फैजाबाद जिले और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा बीजेपी सरकार ने इलाहाबाद का नाम भी बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।