कोरोना वायरस महामारी के कारण पहले ही CBSE और काउंसिल फॉर इंडियन सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी थीं, लेकिन आज जब CBSE ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम कैंसिल की तो उसके तुरंत बाद CISCE ने भी ISC बोर्ड यानी 12वीं की परीक्षाएं कैंसिंल कर दीं।

CISCE बोर्ड के चीफ एग्जिक्यूटिव और सेक्रेटरी गैरी अरूथन (Gerry Arathoon) ने कहा कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। उन्होंने कहा कि 12वीं के स्टूडेंट्स को किस क्राइटेरिया पर पास किया जाएगा और किस आधार पर उन्हें मार्क्स दिए जाएंगे, इस पर कल यानी बुधवार को फैसला होगा।

इससे पहले CISCE ने कहा था कि 10वीं के स्टूडेंट्स को इंटरनल एसेसमेंट के आधार पर पास किया जाएगा। आपको बता दें कि देशभर के 2,341 स्कूलों के कम से कम 2,07,902 बच्चे ICSE बोर्ड एग्जाम यानी 10वीं में की परीक्षा में शामिल होते। वहीं, ISC exam में देशभर के 1,125 स्कूलों के छात्र शामिल होते।

इससे पहले आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में CBSE 12वीं की बोर्ड परीक्षा कैंसिल करने का फैसला लिया गया। पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मत्री प्रकाश जावड़ेकर और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी इस बैठक में शामिल थे।

बोर्ड परीक्षा से संबंधित कोई फैसला लिया जाएगा तो उसके बारे में छात्रों के माता-पिता को जानकारी दी जाएगी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कोरोना महामारी फैलने के कारण 14 अप्रैल को 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।