Jharkhand Lockdown Extended: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य में लगे लॉकडाउन को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि राज्य सरकार द्वारा लगाई पाबंदियों में कुछ ढील दी गई है।
राज्य में चौथी बार लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इसके पहले 22 अप्रैल से लॉकडाउन लागू किया गया था। कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए राज्य सरकार ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह शुरू किया था। राज्य में मौजूदा लॉकडाउन 3 जून को खत्म हो रहा था।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा सप्ताह को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि कुछ शर्तों के साथ ढील दी गई है। राज्य के 15 जिलों में कुछ शर्तों के साथ सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी दुकानें खोलने के आदेश दिए गए हैं।
आदेश के मुताबिक जिलों को 2 कैटेगरी में बांटा गया है। राज्य के 24 जिलों में से 15 जिलों में सभी तरह की दुकानें खुली रहेंगी। जबकि बाकी 9 जिलों में कपड़ा, ज्वेलरी और जूता-चप्पल की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें खुली रहेंगी। इन 9 जिलों में राज्य की राजधानी रांची भी शामिल है।
रांची के अलावा ये जिले धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, देवघर, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले शामिल हैं। इन सभी जिलों में मॉल और मल्टी-ब्रैंड की दुकानें बंद रहेंगी।
आदेश में कहा गया है कि यात्रा के नियमों में ढील दी गई है और जिले के भीतर आवाजाही के लिए ई-पास की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि एक जिले से दूसरे जिले और एक राज्य से दूसरे राज्य में आवाजही के लिए ई-पास की जरूरत पड़ेगी।
राज्य के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने पाबंदियों में धीरे-धीरे ढील देने के लिए लोगों समेत कई हितधारकों (stakeholders) से सुझाव मांगे थे। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सचिवालय (state secretariat) 33 फीसदी कर्मचारियों के साथ करेगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
