LPG Cylinder: अब 800-900 रुपए नहीं बल्कि 300 रुपए तक में मिल सकता है गैस सिलेंडर, बस ऐसे करनी होगी बुकिंग

सरकारी कीमतों के हिसाब से एक सिलेंडर के लिए हमें अभी 809 रुपए से 835 रुपए तक देने होते हैं, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में कीमतें भी अलग-अलग हैं

अपडेटेड Jul 01, 2021 पर 9:08 AM
Story continues below Advertisement

गैस सिलेंडर की कीमतें भी दिनों दिन आसमान छूती जा रही हैं। ऐसा में आम जनता की जेब पर दोहरी मार पड़ रही है। सरकारी कीमतों के हिसाब से एक सिलेंडर के लिए हमें अभी 809 रुपए से 835 रुपए तक देने होते हैं, क्योंकि अलग-अलग राज्यों में कीमतें भी अलग-अलग हैं। ऐसे मैं अगर आपसे कहा जाए कि अब आप गैस सिलेंडर की बुकिंग केवल 300 रुपए में कर सकते हैं, तो शायद आप एक बार रुक कर इस स्कीम के बारे में जानना जरूर चाहेंगे।

चलिए इतना ही नहीं केवल एक गैस सिलिंडर की बुकिंग नहीं, बल्कि आप लगातार तीन महीने तक गैस की बुकिंग सस्ते रेट पर कर सकते हैं। अब तो पक्का ही आप जल्द से जल्द इस स्कीम के बारे में जानना चाहते होंगे।

क्या है वो स्कीम?

दरअसल Paytm अपने ग्राहकों के लिए एक ऑफर लेकर आया है, जिसमें वो अपने पहली बार के यूजर्स के लिए गैस बुकिंग पर अच्छा खासा कैशबैक ऑफर दे रहा है।

इसमें अगर आप Paytm के जरिए गैस बुक कर रहे हैं और उसका पेमेंट भी पेटीएम से करते हैं, तो यूजर्स को Paytm फर्स्ट प्वॉइंट दिया जाएगा, जिसके जरिए यूजर्स को मिल सकता है 900 रुपए तक का कैशबैक।

ये स्कीम IVRS, मिस्ड कॉल या फिर व्हाट्सऐप के जरिए गैस बुक करने और उसका पेमेंट Paytm के जरिए करने वाले फर्स्ट टाइम यूजर्स को भी मिलेगी।


इस तरह उठाएं ऑफर का लाभ

- Paytm ऐप के होम पेज पर Show more ऑप्शन पर टैप करें।
- इसके बाद बांईं तरफ बने कॉलम में Recharge and Pay Bills को सिलेक्ट करें।
- इसके बाद Book a Cylinder आइकॉन पर टैप करें।
- अपने गैस प्रोवाइडर का चयन करें, जहां आपको तीन विकल्प भारत गैस (Bharat Gas), इंडेन गैस (Indane Gas) और एचपी गैस (HP Gas) दिखाई देंगे।
- गैस प्रोवाइडर का चयन करने के बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या ग्राहक संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद Proceed बटन पर क्लिक करें और फिर पेमेंट करें। आपके दिए गए पते पर गैस सिलेंडर डिलिवर हो जाएगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।