Mahindra ने एक बार फिर बढ़ाई अपनी सभी गाड़ियों की कीमत, एक लाख रुपए तक महंगी हुईं कार

ये तीसरी बार है, जब कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी मई 2021 में की थी

अपडेटेड Jul 11, 2021 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement

महिंद्रा (Mahindra) कारों की भारत में कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। इसकी कार लगभग ₹1 लाख तक महंगी हुई हैं। ये तीसरी बार है, जब कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी मई 2021 में की थी। नई Thar SUV की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। HT Auto की एक रिपोर्ट के अनुसार, Thar लगभग ₹1 लाख महंगी हो गई है। नई SUV की कीमत में 42,300 रुपए से लेकर 1,02,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। SUV का AX वेरिएंट 67,000 रुपए महंगा हुआ है।

कीमतों में कम से कम बदलाव के मामले में, महिंद्रा XUV 500 कम वेरिएंट के लिए 2,912 रुपए महंगी हुई। इसका टॉप वेरिएंट 3,188 रुपये तक महंगा हुआ। मिनी-SUV KUV100 की कीमतों में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। KUV100 NXT की कीमत ₹3,016 से ₹3,344 तक बढ़ा दी गई है।

Toyota Fortuner और Ford Endeavour को टक्कर देने वाली प्रीमियम SUV Alturas की कीमत में भी मामूली उछाल देखा गया है। कीमत में ₹3,094 की बढ़ोतरी की गई है।

सब-4m कॉम्पैक्ट SUV XUV300 की कीमतों में 24,266 रुपए तक की पर्याप्त बढ़ोतरी हुई है। इसके W8 और W8 (O) वेरिएंट जो मैनुअल ट्रांसमिशन और पेट्रोल पावरट्रेन दोनों के साथ आते हैं, उनकी कीमतों में क्रमशः ₹18,970 और ₹24,266 की बढ़ोतरी हुई है। डीजल वेरिएंट की कीमत भी इसी तरह की रेंज में बढ़ गई है और कीमतें 23,870 रुपए तक बढ़ गई हैं।

महिंद्रा बोलेरो लाइन-अप, जिसे जल्द ही एक नया नियो वेरिएंट मिलने की उम्मीद है, उसमें भी ₹21,000 से ₹22,600 की बढ़ोतर हुई है। महिंद्रा Scorpio भी काफी महंगी हो गई है, क्योंकि इसकी नई एक्स-शोरूम कीमतें 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच बढ़ाई गई हैं।

Marazzo MPV, जिसे साल 2018 में लॉन्च किया गया था, की कीमत में 26,000 रुपए से लेकर 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। महिंद्रा स्कॉर्पियो भी अधिक महंगी है क्योंकि नई एक्स-शोरूम कीमतें 30,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच महंगी हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।