नए कृषि कानून के खिलाफ हो रहे किसान आंदोलन के बीच देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार को 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी आत्म निर्भर भारत से लेकर कोरोना वायरस के दौरान उन्हें किस तरह के संदेश मिल रहे हैं। ऐसे तमाम मामलों में चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकल फॉर वोकल आज घर-घर में गूंज रहा है। जो ग्लोबल बेस्ट हैं उसे भारत में बनाकर दिखाएं। सभी स्टार्टअप्स को आगे आना होगा। आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह के दो बेटों को दीवार में चुनवा दिया गया था।

देश में नया सामर्थ्य आत्मनिर्भर भारत है

पीएम मोदी ने कहा कि देश के सामान्य से समान्य मानव ने कोरोना वायरस के इस दौर में बदलाव महसूस किया है। संकट भी कई आए हैं। लेकिन हमने संकट से सबक लिया है। देश मे नया सामर्थ्य पैदा हुआ है। इस समार्थ्य का नाम आत्मनिर्भरता है। मोदी ने कहा कि जब जनता कर्फ्यू जैसा अभिनव प्रयोग, पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बना, जब ताली-थाली बजाकर देश ने हमारे कोरोना वॉरियर्स का सम्मान किया था, एकजुटता दिखाई थी उसे भी कई लोगों ने याद किया है।  

दुकानदार मेन इंडिया को कह रहे अच्छे खिलौने

पीएम मोदी ने अपने पास आई एक चिट्ठी का जिक्र करते हुए कहा कि अभिनव बैनर्जी ने कहा है कि जब वो खिलौना लेने गए तो उन्हें दुकानदार ने कहा कि ये खिलौने अच्छे हैं कि क्योंकि ये भारत में बने हैं।

ABC चार्ट 2021

पीएम मोदी ने कहा कि विशाखापट्टनम से वेंकटरमन ने 2021 के लिए ABC चार्ट भेजा। जिसका मतलब होता है आत्मनिर्भर भारत चार्ट। इसमें कई दिलचस्प चीजों का जिक्र किया गया है। इसमें उन तमाम चीजों को शामिल किया गया है । जिसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टेशनरी, सेल्फ केयर आइटम्स और भी तमाम चीजें शामिल की गई हैं। 

नए साल में नया संकल्प लें

पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश के manufacturers और industry leaders से आग्रह करता हूँ। देश के लोगों ने मजबूत कदम उठाया है, मजबूत कदम आगे बढ़ाया है। Vocal4Local ये आज घर-घर में गूँज रहा है ।ऐसे में अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि हमारे products ग्लोबल में जो बेस्ट हैं वो बनाएं।  उन्होंने कहा कि Vocal4Local की भावना को बनाए रखना है, बचाए रखना है, और बढ़ाते ही रहना है। आप हर साल new year resolutions लेते हैं, इस बार एक resolution अपने देश के लिए भी जरुर लेना है।

गुरु गोविंद सिंह के बेटों को दीवार में चुनवा दिया गया था

पीएम मोदी ने कहा कि आज ही के दिन गुरु गोविंद सिंह के 2 बेटों जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में चुनवा दिया गया था। लोग, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार के लोगों के द्वारा दी गयी शहादत को बड़ी भावपूर्ण अवस्था में याद करते हैं। इस शहादत ने संपूर्ण मानवता को, देश को, नई सीख दी। हमारे देश में आतताइयों से, अत्याचारियों से, देश की हजारों साल पुरानी संस्कृति, सभ्यता, हमारे रीति-रिवाज को बचाने के लिए, कितने बड़े बलिदान दिए गए हैं, आज उन्हें याद करने का भी दिन है। 

भारत में तेंदुओं की संख्या 60 फीसदी से ज्यादा बढ़ी

पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने 2014-2018 के बीच तेंदुए की आबादी में 60 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। साल 2014 में, भारत में तेंदुए की आबादी करीब 7,900 थी। यह 2019 में बढ़कर 12,852 हो गया। देश के अधिकांश हिस्सों में, विशेषकर मध्य भारत में, इनकी आबादी बढ़ गई है।

Dog के लिए wheelchair बनाई गई

मैंने, तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक ह्रदयस्पर्शी प्रयास के बारे में पढ़ा । आपने भी social media पर इसके visuals देखे होंगे।हम सबने इंसानों वाली wheelchair देखी है, लेकिन, कोयंबटूर की एक बेटी गायत्री ने, अपने पिताजी के साथ, एक पीड़ित dog के लिए wheelchair बना दी। ये संवेदनशीलता, प्रेरणा देने वाली है और यह तभी संभव है, जब व्यक्ति हर जीव के प्रति दया और करुणा से भरा हो। दिल्ली NCR में और दूसरे शहरों में बेघर पशुओं की देखभाल के लिए बहुत कुछ कर रहे हैं। उन पशुओं के लिए खाने-पीने और उनके स्वेटर और बिस्तर तक का इंतजाम करते हैं।

कश्मीरी केसर को मिला GI टैग

पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीरी केसर को GI टैग का सर्टिफिकेट मिलने के बाद दुबई के एक सुपर मार्किट में इसे लॉन्च किया गया। अब इसका निर्यात बढ़ने लगेगा। यह आत्मनिर्भर भारत बनाने के हमारे प्रयासों को और मजबूती देगा। केसर के किसानों को इससे विशेष रूप से लाभ होगा। कश्मीरी केसर दुनिया में एक ऐसे मसाले के रूप में प्रसिद्ध है, जिसके कई प्रकार के औषधीय गुण हैं। कश्मीरी केसर मुख्य रूप से पुलवामा, बडगाम और किश्तवाड़ जैसी जगहों पर उगाया जाता है। इसी साल मई में, कश्मीरी केसर को जियोग्रफाकिकल इंडीकेशन टैग यानी GI टैग दिया गया। इसके जरिए, हम, कश्मीरी केसर को एक ग्लोबली पॉप्युलक ब्रांड बनाना चाहते हैं।

गीता भगवान श्री कृष्ण की वाणी है

पीएम मोदी ने श्री टी श्रीनिवासाचार्य स्वामी जी का जीवन के बारे में बात करते हुए कहा कि इस बात का प्रमाण है, कि, जीवन, तब तक उर्जा से भरा रहता है, जब तक जीवन में जिज्ञासा नहीं मरती है, सीखने की चाह नहीं मरती है। इसलिए, हमें कभी ये नहीं सोचना चाहिए कि हम पिछड़ गए, हम चूक गए। जिज्ञासा के बारे में उदाहरण देते हुए कहा कि तमिलनाडु के बुजुर्ग श्री टी श्रीनिवासाचार्य स्वामी जी 92 साल के हैं। वो इस उम्र में भी कंप्यूटर पर अपनी किताब लिख रहे हैं, वो भी, खुद ही टाइप करके। उन्होंने आगे कहा कि अभी दो दिन पहले ही गीता जयंती थी। गीता हमें, हमारे जीवन के हर संदर्भ में प्रेरणा देती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, गीता इतनी अद्भुत ग्रन्थ क्यों है? वो इसलिए क्योंकि ये स्वयं भगवन श्रीकृष्ण की ही वाणी है। गीता की ही तरह, हमारी संस्कृति में जितना भी ज्ञान है सब जिज्ञासा से ही शुरू होता है। वेदांत का तो पहला मंत्र ही है अथातो ब्रह्म जिज्ञासा, अर्थात आओ हम ब्रह्म की जिज्ञासा करें। इसलिए तो हमारे यहां ब्रह्म के भी अन्वेषण की बात कही जाती है। जिज्ञासा की ताकत ही ऐसी है।

साल 2021 में स्वच्छ भारत का संकल्प लें

पीएम मोदी ने भारत स्वच्छ अभियआन पर चर्चा करते हुए कहा कि हमें ये भी सोचना है कि कचरा इन बीच पर, इन पहाड़ों पर, पहुंचता कैसे है? आखिर, हम में से ही कोई लोग ये कचरा वहां छोड़कर आते हैं। नए साल पर हमें सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लेना चाहिए। सामान्य सी लगने वाली प्रेरणाओं से बहुत बड़े काम भी हो जाते हैं। ऐसे ही एक युवा हैं श्रीमान प्रदीप सांगवान! गुरुग्राम के प्रदीप सांगवान 2016 से हीलिंग हिमालयाज नाम से अभियान चला रहे हैं। वो अपनी टीम और वॉलेंटियर के साथ हिमालय के अलग अलग जगहों पर जाते हैं और वहां कचरा साफ करते हैं। अब तक वो टनों कचरा साफ कर चुके हैं। कोरोना की वजह से इस साल इसकी चर्चा उतनी हो नहीं पाई है। लेकिन साल 2021 में संकल्प लें कि देश को Single Use Plastic  से देश को मुक्त करना है।

आखिरी में उन्होंने कहा कि देशवासियों को नए साल की हार्दिक बधाई देता हूं। अगले इस साल इस कार्यक्रम के जरिए नए विषयों पर चर्चा होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।