18 मई, आज का इतिहास : इस बड़े संसार में हर दिन कोई न कोई घटना घटित होती रहती है। बाद में जब इन घटनाओं के बारे में याद करते हैं तो वो इतिहास बन चुकी खट्टी मीठी यादें फिर से तरोताजा हो जातीी हैं। 

ऐसे ही आज 18 मई का दिन भी इतिहास के पन्नों में दर्ज है। यह एक ऐसा दिन है जिसमें भारत ने परमाणु के क्षेत्र में एक नया कदम रखा। 18 मई 1974 को भारत ने अपना पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। इस अहम घटना के साथ भारत दुनिया के परमाणु संपन्न देशों की कतार में खड़ा हो गया।

इस परमाणु परीक्षण को स्माइलिंग बुद्धा नाम दिया गया था। यह पहला मौका था जब संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्य देशों के अलावा किसी और देश ने परमाणु परीक्षण करने का साहस किया।

भारत इस समय कोरोना वायरस की दूसरी लहर से जूझ रहा है। पिछले साल भी भारत जब कोरोना वायरस से जूझ रहा था। तब भी तूफान आया था। पिछले साल आज ही के दिन 18 मई को पीएम मोदी ने बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अम्फान से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया था। इधर इस बार अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते कोहराम मचाए हुए है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।