Mughal Garden। राष्ट्रपति भवन का मुगल गार्डन आज यानी 13 फरवरी से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। कोरोनावायरस संक्रमण के कारण इस बार मुगल गार्डन (Mughal Garden) का टिकट सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। जो लोग मुगल गार्डन देखने के लिए टिकट लेंगे उन्हें राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन का म्यूजियम और चेंज ऑफ गार्ड समारोह भी देखने का मौका मिलेगा।
मुगल गार्डन 13 फरवरी से 21 मार्च तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा, लेकिन हर सोमवार को बंद रहेगा। नॉर्थ एवेन्यू रोड पर राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 को गार्डन में एंट्री के लिए चुना गया है।
कैसे होगी ऑनलाइन बुकिंग?
- ऑनलाइन बुकिंग के लिए, भारत के राष्ट्रपति की वेबसाइट- https://presidentofindia.gov.in/ पर जा सकते हैं और मुगल गार्डन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- बुकिंग राष्ट्रपति सचिवालय की वेबसाइट- https://rashtrapatisachivalaya.gov.in पर भी की जा सकती है और नीचे दिए गए एक्सप्लोर और टूर लिंक पर जा सकते हैं।
- एक बुकिंग में अधिकतम पांच विजिटर्स रजिस्टर्ड किए जा सकते हैं। एक मोबाइल नंबर से केवल एक बुकिंग की अनुमति है।
- विजिट की तारीख के लिए बुकिंग सात दिन पहले की जा सकती है और तारीख के लिए बुकिंग आवश्यक यात्रा की तारीख से एक दिन पहले बंद हो जाती है।
- जनता के लिए विजिट को 7 स्लॉट में बांटा गया है, हर एक एक घंटे की अवधि के लिए सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच बांटा गया है। स्लॉट सुबह 10 बजे से शुरू होते हैं और आखिरी एंट्री शाम 4 बजे होती है।
- प्रति स्लॉट अधिकतम 100 विजिटर्स की अनुमति है।
- 10 साल से कम और 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को जाने की अनुमति नहीं है।
- विजिटर्स को पहचान पत्र के अलावा, प्रिंट या डिजिटल फॉर्मेट में एंट्री के लिए विजिटर्स पास ले जाना जरूरी है।
- मोबाइल फोन को परिसर में बंद रखना होगा, लेकिन अगर मोबाइल पर एंट्री पास है, तो विजिटर्स को चेक-इन के बाद फोन स्विच ऑफ करना होगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
