Petrol Diesel Price: छोटी दिवाली के दिन राहत, नहीं बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम

आज छोटी दिवाली के दिन भी आम लोगों को राहत मिली है

अपडेटेड Nov 03, 2021 पर 10:42 AM
Story continues below Advertisement

Petrol Diesel Price Today 3rd November: आज छोटी दिवाली के दिन भी आम लोगों को राहत मिली है। हफ्ते के तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। डीजल कई शहरों में 110 रुपये के पार और पेट्रोल 121 के पार पहुंच चुका है। दिल्ली में पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। वहीं, डीजल 98.42 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को दाम कम किये गए थे, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था।




शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर)

डीज़ल (रुपये/लीटर)

नई दिल्‍ली 110.04 98.42
मुंबई 115.85 106.62
कोलकाता 110.49 101.56
चेन्‍नई 106.66 102.59


ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।