Tropical Cyclone Tauktae Updates: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते 185 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से सोमवार रात गुजरात तट से टकरा गया। तूफान के असर की वजह से गुजरात के कई इलाकों में पेड़ों के गिरने की घटना सामने आई।
मौसम विभाग के मुताबिक ताउते के जमीन से टकराने की प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली। कर्नाटक, गोवा, केरल और महाराष्ट्र में 18 की मौत हुई। इनमें से महाराष्ट्र में 6 की मौत हुई। इन राज्यों में हजारों घर ढह गए। मुंबई में भारी बारिश के बाद, गुजरात में करीब 1.5 लाख लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया।
Cyclone Tauktae
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 17, 2021
INSAT 3D satellite-based centre position at 2130IST
20.65N & 71.15E about 30kms east of Diu.
The landfall process will continue for next 2hrs. pic.twitter.com/4K651eADoK
गुजरात पहुंचने के बाद चक्रवाती तूफान ताउते कुछ कमजोर पड़ने लगा है। हालांकि कमजोर पड़नेसे ऐसा नहीं है कि खतरा टल गया है। तूफान की रफ्तार अब 135 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। तूफान की वजह से गुजरात में कई जिलों में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। गुजरात के बाद अब चक्रवाती तूफान ताउते राजस्थान में तबाही मचा सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि अगले 2 घंटे में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। महाराष्ट्र में अधिकारियों ने बताया कि कोंकण क्षेत्र में चक्रवाती तूफान से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई है। समुद्र में 2 नाव डूब जाने से 3 नाविक लापता है। रायगढ़ जिले में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं ठाणे जिले के नवी मुंबई और उल्हासनगर में पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात के सीएम और दमन एवं दीव के उपराज्यपाल से फोन पर बात की और स्थिति का जायजा लिया, साथ ही तूफान से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रभावित राज्यों के CMs से बात कर स्थिति का जायजा लिया।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
