जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आम लोगों पर आतंकियों का हमला लगातार कुछ दिनों से जारी है। आज श्रीनगर के बाबरशाह इलाके में आतंकियों ने सीआरपीएफ (CRPF) के गश्ती दल पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षाबल आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं और सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि क्रालखुद पुलिस थाना के बाबरशाह क्षेत्र में आतंकवादियों ने CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त दल पर शाम 6 बजे ग्रेनेड फेंका, लेकिन यह ग्रेनेड सड़क किनारे फट गया जिसमें 3 लोग घायल हो गए।
Indus OS Stake Sale Case: डिजिटल एड कंपनी Affle का कानूनी लड़ाई जीतने का दावा, PhonePe और Indus OS का इनकार
पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और सुरक्षा बल हमलावरों की तलाश कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के बिजबेहारा में एक पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। लेकिन इसमें किसी जान-माल की नुकसान नहीं हुआ था।
FY22 में BFSI और कमोडिटीज कराएंगे मोटी कमाई, ये हैं हाई अर्निंग ग्रोथ वाले Motilal Oswal के ओवरवेट स्टॉक्स
वहीं, 25 जून को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया था, जबकि एक अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया था। आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादी की पहचान शोपियां जिला निवासी साहिल रमजान डार के तौर पर हुई है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
