विदेश से मुंबई आने वालों पर 3 सितंबर से अनिवार्य रूप से लागू होगा BMC का ये नियम

बीएमसी ने शुक्रवार से विदेशों से मुंबई आने वाले सभी के लिए ये नियम लागू किया है

अपडेटेड Sep 02, 2021 पर 10:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के कारण अधिक सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है। इसके लिए इंग्लैंड, यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्स्वाना, चीन, मॉरीशष, न्यूजीलैंड, जिंबावे जैसे देशों के मुंबई हवाईअड्डे पर आने वाले यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर टेस्ट बंधनकारी करने का फैसला बीएमसी ने किया है। इस नये नियम को को कल यानी शुक्रवार से लागू किया जायेगा।

कोरोना का नया वैरिएंट तेजी से पैर पसार रहा है इसलिए केंद्र सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के संबंध में नई गाइडलाइंस जारी की है जिसके अनुसार मुंबई में आने वाले यात्रियों के लिए नई नियमावली घोषित की गई है।

बीएमसी की गाइडलाइंस के अनुसार 65 साल से अधिक आयु के व्यक्ति और जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है उनके लिए भी आरटीपीसीआर टेस्ट बंधनकारी किया गया है।

Mumbai में अगस्त महीने में घटी घरों की बिक्री, राज्य को मिलने वाला राजस्व भी हुआ कम

नये नियमों के मुताबिक यूरोप और मिडिल ईस्ट के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, और जिंबावे आदि देशों से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट कराना होगा। इतना ही नहीं ये टेस्ट उन्हें अपने खर्चे से कराना होगा जिसके लिए उन्हें 600 रुपये चुकाने होंगे।

अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों को मुंबई आने के बाद अब इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्हें आरटी-पीसीआर टेस्ट (RT-PCR Test) टेस्ट करवाना होगा। इसके अलावा इन सभी यात्रियों को यात्रा के बाद 14 दिनों का होम क्वारंटाइन पूरा करने का वादा लिखित में देना होगा। वहीं मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टेस्ट के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं और हर घंटे में कम से कम 600 लोगों का टेस्ट हो सके इतनी क्षमता बनाई गई है।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।