Weather Updates: UP, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Updates : मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के अधिकतर इलाकों में बारिश का अनुमान है

अपडेटेड May 18, 2021 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement

Weather Updates: चक्रवाती तूफान ताउते (Tauktae) सोमवार रात गुजरात के तट से टकरा गया है। इससे काफी नुकासन हुआ है। कई पेड़ ुखड़ गए हैं। हजारों की तादाद घर ढह गए हैं। 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थी। हालांकि अब Tauktae की रफ्तर धीमी हो गई है।

इधर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश, राजस्‍थान, महाराष्‍ट्र, गुजरात और मध्‍य प्रदेश के कई हिस्‍सों में बारिश (Rain Alert) होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। नूंह, औरंगाबाद, पलवल, रेवाड़ी, भिवाड़ी, सोहना, नारनौल, महेंद्रगढ़, बयाना, मेहंदीपुर, अलवर, महवा, दौसा, कोटपुतली, राजगढ़, विराटनगर, कैरथल, नागौर, नदबई और आस-पास के इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है।


IMD के मुताबिक, चक्रवात ताउते के चलते UP के फिरोजाबाद, हाथरस, नरौरा, राया, इगलास, अलीगढ़, अतरौली, काशगंज, मथुरा, सहसवां, एटा, नंदगांव, बरसाना, जहांगीराबाद, खुर्जा, पहासू, टूंडला, आगरा, जट्टारी, के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।