Get App

लाइव ब्लॉग

Akhilesh JUNE 28, 2024 / 1:46 AM IST

IND vs ENG Live Score Highlights: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड से 2022 का बदला पूरा

IND vs ENG T20 World Cup Live Score Highlights: भारत ने पिछले चैंपियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर ICC वर्ल्ड कप 2024 के में पहुंच गया है। इसी के साथ रोहित एंड कंपनी ने 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप की हार का बदला भी पूरा कर लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 10 नवंबर 2022 को अंग्रेजों ने न केवल इंडियन फैंस का दिल तोड़ा था, बल्कि भारतीय टीम को एक शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा दिया और ऋषभ पंत भी सस्ते में आउट हो गए। रोहित सकारात्मक बल्लेबाजी करते हुए बीच बीच में बाउंड्री लगाते रहे। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्थशतक लगाया। सूर्य कुमार यादव ने भी 47 रन बनाए

India vs England T20 World Cup Semi-final Live Score Highlights: इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट विश्व कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना शनिवार 29 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। इसी के साथ रोहित एंड कंपनी ने 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप की

India vs England T20 World Cup Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है
India vs England T20 World Cup Live Score: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है
JUNE 28, 2024 / 1:41 AM IST

India vs England Live Score: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत

इंग्लैंड को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। भारत ने पिछले चैंपियन इंग्लैंड को 68 रन से हराया है। इसी के साथ रोहित एंड कंपनी ने 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप की हार का बदला भी पूरा कर लिया है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 10 नवंबर 2022 को अंग्रेजों ने न केवल इंडियन फैंस का दिल तोड़ा था, बल्कि भारतीय टीम को एक शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।

    JUNE 28, 2024 / 1:29 AM IST

    India vs England Live Score: फाइनल के करीब भारत

    IND vs ENG T20 World Cup Live Score: टीम इंडिया अब टी20 वर्ल्ड कप से महज कुछ ही कदमों की दूरी पर है। भारत ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 172 रनों का टारगेट दिया है। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 100 रन के अंदर 9 विकेट गंवा चुकी है। मैच बारिश से गीली आउटफील्ड के कारण 1 घंटे से अधिक की देरी के बाद शुरू हुआ था।

      JUNE 28, 2024 / 1:11 AM IST

      India vs England Live Score: भारतीय गेंदबाजों के आगे इंग्लैंड का सरेंडर

      इंग्लैंड ने 11 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट गंवाकर 72 रन बनाए हैं। अक्षर पटेल ने 3, बुमराह 1 और कुलदीप ने 2 विकेट झटके। कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन बनाए।

        JUNE 28, 2024 / 1:04 AM IST

        India vs England Live Score: 10 ओवर में इंग्लैंड ने बनाए 62 रन

        इंग्लैंड ने 10 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल ने 3, बुमराह और कुलदीप ने झटके 1-1 विकेट झटके। कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन बनाए।

          JUNE 28, 2024 / 12:57 AM IST


          India vs England Live Score: भारत को मिली 5वीं सफलता

          इंग्लैंड ने 9 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट गंवाकर 46 रन बना लिए हैं। अक्षर पटेल ने 3, बुमराह और कुलदीप ने झटके 1-1 विकेट झटके। कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन बनाए।

            JUNE 28, 2024 / 12:49 AM IST

            India vs England Live Score: 7 ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 46/3

            इंग्लैंड ने सात ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट गंवाकर 46 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के अर्धशतक से भारत ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में गत चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 171 रन बनाए।

              JUNE 28, 2024 / 12:40 AM IST

              India vs England Live Score: जसप्रीत बुमराह ने फिल सॉल्ट को भेजा पवेलियन

              टीम इंडिया को दूसरी सफलता मिल गई है है। जसप्रीत बुमराह ने फिल सॉल्ट को पवेलियन भेज दिया है। भारत ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में 171 रन बनाए। रोहित ने 39 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े।

                JUNE 28, 2024 / 12:33 AM IST


                India vs England Live Score: इंग्लैंड को पहला झटका

                भारत को पहली सफलता मिली है। अक्षऱ पटेल ने जॉस बटलर को पवेलियन भेज दिया है। भारत ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में 171 रन बनाए। इसके जवाब में अंग्रेजों ने तीन ओवर में की समाप्ति पर 26रन बनाए। रोहित ने 39 गेंद का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद में 4 चौके और 2 छक्के से 47 रन बनाए।

                  JUNE 28, 2024 / 12:13 AM IST

                  India vs England Live Score: भारत ने 7 विकेट पर बनाए 171 रन

                  कप्तान रोहित शर्मा (57 रन) के अर्धशतक से भारत ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल में पिछले चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 171 रन बनाए। रोहित ने 39 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और दो छक्के जड़े। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद में चार चौके और दो छक्के से 47 रन बनाए जबकि हार्दिक पंड्या ने 23 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद 17 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस जोर्डन सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने तीन ओवर में 37 रन देकर तीन विकेट झटके। आदिल रशीद ने 25 रन देकर एक विकेट लिया। रीस टॉप्ली, जोफ्रा आर्चर और सैम करन ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

                    JUNE 28, 2024 / 12:06 AM IST

                    India vs England Live Score: भारत ने इंग्लैंड को दिया 172 रनों का टारगेट

                    भारत ने इंग्लैंड को दूसरे सेमीफाइनल में 172 रनों का टारगेट दिया है। मैच बारिश से गीली आउटफील्ड के कारण 1 घंटे से अधिक की देरी के बाद शुरू हुआ था। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा दिया और ऋषभ पंत भी सस्ते में आउट हो गए। रोहित सकारात्मक बल्लेबाजी करते हुए बीच बीच में बाउंड्री लगाते रहे। उन्होंने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्थशतक लगाया।

                      JUNE 28, 2024 / 12:00 AM IST

                      India vs England Live Score: 160 के अंदर भारत का 6ठां विकेट गिरा

                      18वें ओवर में भारतीय टीम ने 6ठां विकेट गंवा दिया है। टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या 17वें ओवर में लगातार दो सिक्स लगाकर पवेलियन लौट गए। वह 13 बॉल पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनके तुरंत बाद शिवम दुबे पहले ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

                        JUNE 27, 2024 / 11:53 PM IST

                        India vs England Live Score: हार्दिक पांड्या दो सिक्स लगाकर आउट, शिवम दुबे भी पवेलियन लौटे

                        टीम इंडिया के उपकप्तान हार्दिक पांड्या 17वें ओवर में लगातार दो सिक्स लगाकर पवेलियन लौट गए। वह 13 बॉल पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। उनके तुरंत बाद शिवम दुबे पहले ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले 15वें ओवर में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव के तौर पर चौथा विकेट गंवाया। सूर्या ने 36 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली।

                          JUNE 27, 2024 / 11:44 PM IST
                          India vs England Live Score: रोहित शर्मा के बाद सूर्या भी पवेलियन लौटे
                          15वें ओवर में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव के तौर पर चौथा विकेट गंवाया। सूर्या ने 36 गेंदों में 47 रन की शानदार पारी खेली। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा 57 रन बनाकर आउट हो गए। ह 39 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनकर स्कोर तक पहुंचाया। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 5,000 रन पूरे कर लिए हैं।
                            JUNE 27, 2024 / 11:35 PM IST

                            India vs England Live Score: रोहित शर्मा 57 रन बनाकर लौटे पवेलियन

                            रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्थशतक बनाया। वह 39 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम को एक सम्मानजनकर स्कोर तक पहुंचाया। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 5,000 रन पूरे कर लिए हैं।

                              JUNE 27, 2024 / 11:27 PM IST

                              India vs England Live Score: कप्तान रोहित शर्मा ने ठोका शानदार अर्धशतक

                              रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार अर्थशतक बनाया। इसके साथ ही रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 5,000 रन पूरे कर लिए हैं। उनके साथ क्रीज पर मौजूद सूर्यकुमार यादव भी विस्फोटक पारी खेल रहे हैं।

                                JUNE 27, 2024 / 11:21 PM IST

                                India vs England Live Score: रोहित शर्मा ने कप्तान के रूप में 5000 रन पूरे कर लिए

                                रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 5,000 रन पूरे कर लिए हैं। वह फिलहाल 48 रन बनाकर क्रीज पर टिए हुए हैं। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन बना लिए हैं।

                                  JUNE 27, 2024 / 11:15 PM IST

                                  IND vs ENG Live Score: मैच फिर शुरू, 9 ओवर में इंडिया का स्कोर 69/2

                                  बारिश रुकने के बाद मैच फिर शुरू हो चुका है। हल्की धूप भी आ गई है। भारत ने बारिश के कारण टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच रोके जाने तक गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ 8 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं।

                                    JUNE 27, 2024 / 10:56 PM IST

                                    IND vs ENG Live Score: अंपायर कर रहे हैं मैदान का निरीक्षण

                                    बारिश फिलहाल रुक गई है। हल्की धूप भी आ गई है। तीन अंपायर अभी मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस उम्मीद कर कर रहे हैं कि अब बारिश नहीं आए। भारत ने बारिश के कारण टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच रोके जाने तक गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ 8 ओवर में 2 विकेट पर 65 रन बना लिए हैं।

                                      JUNE 27, 2024 / 10:41 PM IST

                                      IND vs ENG Live Score: निराशा बैठे विराट कोहली को राहुल द्रविड़ ने दी सांत्वना, वीडियो हुआ वायरल

                                      इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने दो विकेट जल्दी गंवा दिया। विराट कोहली एक बार फिर 9 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए। वर्ल्ड कप 2024 के टूर्नामेंट में उनका टोटल स्कोर 75 है। खराब प्रदर्शन की वजह से कोहली आज डगआउट में निराश बैठे हुए थे। तभी हेड कोच राहुल द्रविड़ उनके पास पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

                                        JUNE 27, 2024 / 10:28 PM IST

                                        IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा और सूर्या का विस्फोटक पारी

                                        बारिश आने के कारण खेल रुकने तक कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रमशः 37 और 13 रन बनाकर खेल रहे थे। मैच बारिश से गीली आउटफील्ड के कारण 1 घंटे से अधिक की देरी के बाद शुरू हुआ था। बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा दिया और ऋषभ पंत भी सस्ते में आउट हो गए।

                                          JUNE 27, 2024 / 10:17 PM IST

                                          IND vs ENG Live Score: बारिश रुकी, थोड़ी देर शुरु होगा खेल

                                          बारिश फिलहाल रूक चुकी है। अंपायर मैदान पर आकर निरीक्षण कर रहे हैं। ग्राउंड्समैन भी मैदान पर आ रहे हैं। 8 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद बारिश तेज हो गई, जिसके कारण खेल को रोकना पड़ा। भारत ने 8 ओवर की समाप्ति पर 65 रन बना लिए हैं। हालांकि, टीम इंडिया ने अपने दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (9) और ऋषभ पंत (4) को गंवा चुकी है।

                                            JUNE 27, 2024 / 10:03 PM IST

                                            IND vs ENG Live Score: बारिश ने रोका खेल, 8 ओवर में भारत का स्कोर 65/2

                                            भारत और इंग्लैड के बीच जारी सेमीफाइनल में बारिश ने फिर खलल डाल दिया है। 8 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद बारिश तेज हो गई, जिसके कारण खेल को रोकना पड़ा। भारत ने 8 ओवर की समाप्ति पर 65 रन बना लिए हैं। हालांकि, टीम इंडिया ने अपने दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (9) और ऋषभ पंत (4) को गंवा चुकी है। फिलहाल रोहित शर्मा 37 और सूर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है। दोनों विस्फोटक पारी खेल रहे हैं।

                                              JUNE 27, 2024 / 9:54 PM IST

                                              IND vs ENG Live Score: 8 ओवर की समाप्ति पर भारत ने बनाए 65/2 रन

                                              भारत ने 8 ओवर की समाप्ति पर 65 रन बना लिए हैं। हालांकि, टीम इंडिया ने अपने दो स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (9) और ऋषभ पंत (4) को गंवा चुकी है। 8 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 65 रन है। टीम इंडिया को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। विराट कोहली 9 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर है।

                                                JUNE 27, 2024 / 9:44 PM IST

                                                IND vs ENG Live Score: सैम करन ने भारत को दिया दूसरा झटका

                                                भारत को दूसरा झटका लगा है। विराट कोहली के बाद ऋषभ पंत भी 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 6 ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 46 रन है। टीम इंडिया को चौथे ओवर में पहला झटका लगा। विराट कोहली 9 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रीस टॉप्ली ने उन्हें पवेलियन भेजा। फिलहाल रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर है।

                                                  JUNE 27, 2024 / 9:35 PM IST

                                                  IND vs ENG Live Score: 4 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 29/1

                                                  चार ओवर की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 29 रन है। टीम इंडिया को चौथे विकेट में बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 9 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रीस टॉप्ली ने उन्हें पवेलियन भेजा। कोहली ने फिर आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की ओर बोल्ड हो गए। फिलहाल रोहित शर्मा क्रीज पर है और वह अपने अंदाज में टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं।

                                                    JUNE 27, 2024 / 9:29 PM IST

                                                    IND vs ENG Live Score: विराट कोहली 9 रन बनाकर आउट

                                                    भारत को बड़ा झटका लगा है। विराट कोहली 9 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रीस टॉप्ली ने उन्हें पवेलियन भेजा। फिलहाल रोहित शर्मा क्रीज पर है और वह अपने अंदाज में टीम के स्कोर को आगे बढ़ा रहे हैं।

                                                      JUNE 27, 2024 / 9:20 PM IST

                                                      IND vs ENG Live Score: पहले ओवर में भारत ने बनाए 6 रन

                                                      भारतीय टीम ने पहले ओवर में 6 बनाए। रोहित शर्मा ने इस ओवर में एक शानदार चौका लगाया। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल का महामुकाबला गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

                                                        JUNE 27, 2024 / 9:16 PM IST

                                                        IND vs ENG Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल का महामुकाबला शुरू

                                                        भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे सेमीफाइनल का महामुकाबला शुरू हो चुका है। इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय समयानुसार 8:50 बजे टॉस हुआ। मैच की शुरुआत 9:15 बजे से होगी। ICC के मुताबिक, ओवरों में कोई भी कटौती नहीं हुई है। पूरा 20 ओवर का खेल होगा।

                                                          JUNE 27, 2024 / 9:13 PM IST

                                                          IND vs ENG Live Score: राष्ट्रगान समाप्त, थोड़ी देर में मैच होगा शुरू

                                                          राष्ट्रगान समाप्त हो चुका है। इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय समयानुसार 8:50 बजे टॉस हुआ। मैच की शुरुआत 9:15 बजे से होगी। ICC के मुताबिक, ओवरों में कोई भी कटौती नहीं हुई है। पूरा 20 ओवर का खेल होगा।

                                                            JUNE 27, 2024 / 9:07 PM IST

                                                            IND vs ENG Live Score: किस खिलाड़ी की क्या है भूमिका?

                                                            रोहित शर्मा (c)- शीर्ष क्रम बल्लेबाज
                                                            विराट कोहली- शीर्ष क्रम बल्लेबाज
                                                            ऋषभ पंत- विकेटकीपर बल्लेबाज
                                                            सूर्यकुमार यादव- बल्लेबाज
                                                            शिवम दुबे- ऑलराउंडर
                                                            हार्दिक पंड्या- ऑलराउंडर
                                                            रवींद्र जडेजा- ऑलराउंडर
                                                            अक्षर पटेल- बोलिंग ऑलराउंडर
                                                            कुलदीप यादव- गेंदबाज
                                                            अर्शदीप सिंह- गेंदबाज
                                                            जसप्रीत बुमराह- गेंदबाज

                                                              JUNE 27, 2024 / 8:57 PM IST

                                                              IND vs ENG Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

                                                              टीम इंडिया की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, अक्षऱ पटेल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

                                                              इंग्लैंड की प्लेइंग XI: जॉस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), फिल सॉल्ट, मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, लियम लिविंगस्टन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉप्ली, क्रिस जॉर्डन।

                                                                JUNE 27, 2024 / 8:54 PM IST

                                                                IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस, भारत को दिया बल्लेबाजी का न्योता

                                                                इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। मैच की शुरुआत 9:15 बजे से होगी। ओवरों में कोई भी कटौती नहीं हुई है। भारत और इंग्लैंड में से जो भी जीतेगा उसका फाइनल में दक्षिण अफ्रिका से होगा।

                                                                  JUNE 27, 2024 / 8:46 PM IST

                                                                  IND vs ENG Live Score: 8.50 पर होगा टॉस

                                                                  भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के लिए भारतीय समयानुसार 8:50 बजे टॉस होगा। जबकि मैच की शुरुआत 9:15 बजे से होगी। ओवरों में कोई भी कटौती नहीं हुई है। अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं।

                                                                    JUNE 27, 2024 / 8:39 PM IST

                                                                    IND vs ENG Live Score: अंपायरों ने मैदान का किया निरीक्षण

                                                                    भारत और इंग्लैंड के बीच कब मैच शुरू होगा इसका ताजा अपडेट सामने आया है। अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। गुरुवार रात 12:10 बजे तक ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी। इसका मतलब है कि इससे पहले मैच शुरू होने पर पूरे 20-20 ओवर देखने को मिल सकते हैं।

                                                                      JUNE 27, 2024 / 8:28 PM IST

                                                                      IND vs ENG Live Score: 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी

                                                                      किसी भी टी-20 मैच में अगर बारिश होने लगे तो DLS मेथड के इस्तेमाल से परिणाम निकालने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी होता है। ICC के नियमों के मुताबिक, सेमीफाइनल और फाइनल में DLS मेथड के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना अनिवार्य है।

                                                                        JUNE 27, 2024 / 8:17 PM IST

                                                                        IND vs ENG Live Score: थोड़ी देर में टॉस होने की उम्मीद

                                                                        गयाना में बारिश रुकने के बाद अंपायर्स अब मैदान पर आ चुके हैं। सूरज का स्वागत करते हुए DJ ने 'Here Comes The Sun' गाना बजाया है। भारत और इंग्लैंड दोनों टीमें मैदान में फुटबॉल के साथ वॉर्म अप कर रही हैं। आखिर कवर भी निकाला जा रहा है। बारिश कभी हल्की शुरू हो जा रही है तो थोड़ी देर के लिए रुक भी जाती है। अगर किसी भी तरह सेमीफाइनल मैच पूरे नहीं हो सका तो बेहतर रन रेट के चलते भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।

                                                                          JUNE 27, 2024 / 8:06 PM IST

                                                                          IND vs ENG Live Score: 'बुमराह मुझसे 1,000 गुना बेहतर गेंदबाज'

                                                                          भारत के पहले वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव ने कहा कि जब वह गेंदबाजी करते थे, तब से तुलना की जाए तो जसप्रीत बुमराह उनसे 1,000 गुना बेहतर गेंदबाज हैं। बुमराह मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 23 ओवर में 11 विकेट चटकाए हैं। कपिल देव ने पीटीआई से कहा, "बुमराह मुझसे 1000 गुना बेहतर गेंदबाज हैं। ये युवा हमसे कहीं बेहतर हैं। हमारे पास अधिक अनुभव था। वे बेहतर हैं।" बुमराह को इस समय इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज माना जाता है। भारत के लिए 26 टेस्ट खेल चुके इस गेंदबाज ने 159 विकेट चटकाए हैं।

                                                                            JUNE 27, 2024 / 7:59 PM IST

                                                                            IND vs ENG Live Score: बारिश फिर से शुरू, मैदान को ढका गया

                                                                            गयाना में बारिश फिर से शुरू हो चुकी है। प्रोविडेंस स्टेडियम को फिर से ढका जा रहा है। कुछ देर पहले बाउंड्री के पास से कवर्स हटा दिए गए थे, लेकिन अब फिर लाया जा रहा है। भारतीय खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैच शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान ऋषभ पंत और रन मशीन विराट कोहली कुछ हंसी-मजाक करते दिखे।

                                                                              JUNE 27, 2024 / 7:55 PM IST

                                                                              IND vs ENG Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-

                                                                              टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।

                                                                              इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, रीस टॉपले और आदिल राशिद।

                                                                                JUNE 27, 2024 / 7:48 PM IST

                                                                                IND vs ENG Live Score: अगर बारिश हुआ तो क्या होगा?

                                                                                भारत और इंग्लैंड मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि मैच में बारिश हो सकती है। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच धुल जाता है तो टेबल टॉपर होने के नाते भारत को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा और इंग्लैंड की टी 20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने वाली पहली टीम बनने का सपना भी टूट जाएगा। इंग्लैंड को ग्रुप चरण में बारिश के कारण फायदा मिला था। वे सुपर-8 में पहुंच गए थे। लेकिन सेमीफाइनल में वे उम्मीद करेंगे कि बारिश न हो और मैच पूरा खेला जाए।

                                                                                  JUNE 27, 2024 / 7:41 PM IST

                                                                                  IND vs ENG Live Score: गयाना में बारिश रुकी, थोड़ी देर में होगा टॉस

                                                                                  भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। फैंस लगातार जानने के लिए उत्सुक हैं कि गयाना में मौसम का क्या हाल है। मैदान पर मौजूद ब्रॉडकास्टर दिनेश कार्तिक के लेटेस्ट वीडियो के मुताबिक फिलहाल बारिश रुक चुकी है और तेज धूप निकल गई है। मैदान से सारे कवर्स भी हटाए जा रहे हैं। उम्मीद है थोड़ी देर में टॉस कराया जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार 8 बजे शुरू होगा।

                                                                                    JUNE 27, 2024 / 7:37 PM IST

                                                                                    India vs England T20 World Cup Live Score: पहली बार फाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका

                                                                                    अपने जांबाज प्रदर्शन से सभी का दिल जीतने वाले अफगानिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया जब दक्षिण अफ्रीका ने अपने पर लगा 'चोकर्स' का ठप्पा हटाते हुए उसे 9 विकेट से हराकर पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब दक्षिण अफ्रीका का सामना शनिवार को फाइनल में भारत या इंग्लैंड से होगा। इस हार के बावजूद हालांकि अफगान टीम फख्र के साथ सिर ऊंचा करके स्वदेश लौटेगी जिसने अपने जुझारू प्रदर्शन से समूचे क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।

                                                                                      JUNE 27, 2024 / 7:29 PM IST

                                                                                      India vs England T20 World Cup Live Score: सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा

                                                                                      भारत और इंग्लैंड के बीच टी 20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में विस्फोटक मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन साथ ही इस मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत-इंग्लैंड मैच में बारिश हो सकती है। इस मैच के लिए कोई रिजर्व डे भी नहीं रखा गया है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच धुल जाता है तो टेबल टॉपर होने के नाते भारत को सीधे फाइनल का टिकट मिल जाएगा और इंग्लैंड की टी 20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने वाली पहली टीम बनने का सपना भी टूट जाएगा। इंग्लैंड को ग्रुप चरण में बारिश के कारण फायदा मिला था। वे सुपर-8 में पहुंच गए थे। लेकिन सेमीफाइनल में वे उम्मीद करेंगे कि बारिश न हो और मैच पूरा खेला जाए।

                                                                                        JUNE 27, 2024 / 7:28 PM IST

                                                                                        India vs England T20 World Cup Live Score: कौन सी टीम कितनी मजबूत?

                                                                                        मौजूदा टूर्नामेंट में दोनों टीमों की फॉर्म की बात करें तो इंग्लैंड के मुकाबले भारतीय टीम काफी मजबूत दिख रही है। चाहे ग्रुप स्टेज हो या सुपर-8 इंग्लिश टीम को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। जबकि टीम इंडिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है। इस रोमांचक मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट फैंस काफी उत्साहित हैं।

                                                                                          JUNE 27, 2024 / 7:27 PM IST

                                                                                          India vs England T20 World Cup Live Score: अंग्रेजों से हिसाब चुकता करने का मौका

                                                                                          सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में रोहित ब्रिगेड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। इस जीत के साथ भारत ने कंगारुओं से वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार का बदला भी चुका कर लिया। अब भारत को अंग्रेजों से पुराना हिसाब भी चुकता करना है। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 में 10 नवंबर 2022 को अंग्रेजों ने न केवल इंडियन फैंस का दिल तोड़ा था, बल्कि भारतीय टीम को एक शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी। अब रोहित एंड कंपनी के पास हर हिसाब चुकता करने का मौका है। करीब दो साल बाद भारतीय टीम वही हिसाब पूरा करने आज मैदान पर उतरेगी। इस बार टीम इंडिया के पास जसप्रीत बुमराह का साथ भी है, जो चोटिल होने के कारण पिछले टी20 वर्ल्ड कप से बाहर थे। करीब-करीब इस मुकाबले को दो साल हो चुके हैं, लेकिन यह हार आज भी पूरे देश को चुभती है।

                                                                                            JUNE 27, 2024 / 7:26 PM IST

                                                                                            India vs England T20 World Cup Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच आज महामुकाबला

                                                                                            भारत और इंग्लैंड के बीच आज यानी गुरुवार (27 जून) को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मौजूदा टूर्नामेंट में यह पहली टक्कर होगी। इस मैच को लेकर भारतीय फैंस में काफी उत्साह है। फैंस को कड़ी टक्कर की उम्मीद है। भारतीय समयानुसार गुरुवार रात 8 बजे मैच शुरू होगा। 2022 के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से हार मिली थी। इस बार टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रही है। भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में अब तक कोई भी मुकाबला नहीं हारी है। भारतीय टीम ने अपने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। भारत या इंग्लैंड में से जो भी टीम आज जीत दर्ज करेगी उसका शनिवार 29 जून को फाइनल में मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

                                                                                              JUNE 27, 2024 / 7:22 PM IST

                                                                                              'मनीकंट्रोल हिंदी' के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है