India vs Pakistan T20 World cup 2024 LIVE Score: तेज गेंदबाज नसीम शाह और हारिस राउफ की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से पाकिस्तान ने ICC टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-A के बारिश से प्रभावित मैच में रविवार (9 जून) को न्यूयॉर्क में भारत को 119 रन पर समेट दिया। नसीम और राउफ दोनों ने 21-21 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद आमिर ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 23 रन देकर दो विकेट हास