गर्मियों के दिनों में AC घरों का अहम हिस्सा बन जाता है। मानसून के सीजन में AC का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि वह अपना बेस्ट काम कर सके। समय- समय पर मेंटनेंस का ध्यान रखने से एसी ज्यादा ठंडा करते और बिजली की खपत भी कम होती है।
गर्मियों के दिनों में AC घरों का अहम हिस्सा बन जाता है। मानसून के सीजन में AC का ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि वह अपना बेस्ट काम कर सके। समय- समय पर मेंटनेंस का ध्यान रखने से एसी ज्यादा ठंडा करते और बिजली की खपत भी कम होती है।
वोल्टेज स्टेपलाइजर
जहां पर भी मानसून के सीजन में बिजली बार-बार जाती है या कम वोल्टेज की शिकायत रहती है, वहां वोल्टेज स्टेपलाइजर का होना बहुत जरूरी है। वोल्टेल स्टेपलाइजर एसी को कम वोल्टेज और पावर कट से बचाता है। पावर कट या कम वोल्टेज ले एसी को सबसे ज्यादा नुकसान होता है और इनकी शेल्फ लाइफ कम होती है।
नमी पर रखें नियंत्रण
बाहर के मौसम में नमी का ध्यान रखें। सामान्य नमी ठीक है लेकिन ज्यादा नमी से एसी खराब होता है। बारिश के मौसम एसी को ड्राई मोड पर चलाएं। ड्राई मोड (Dry Mode) पर नमी हट जाती है। बरिश के मौसम में एसी की आउटसाइड यूनिट का भी ध्यान रखें कि उसमें मिट्टी, पत्तियां आदि न चली जाए।
- गंदी कंडेसर कॉयल से भी एसी की कूलिंग कैपेसिटी कम होती है जिससे बिजली की खपत बढ़ जाती है।
- बारिश के मौमस में एसी के तापमान को 25 से 30 डिग्री के बीच में रखें ताकि बारिश के मौसम के मुताबिक रहे। इससे बिजली की खपत कम होती है।
- तूफान जैसे मौसम एसी को बंद रखें। तूफान के मौसम में आउटसाइड यूनिट के फैन के खराब होने का डर होता है इसिलए ऐसे मौसम में एसी बंद रखने की सलाह दी जाती है।
- एसी क्वाइल की समय-समय पर सफाई कराते रहें। ताकि, आउटसाइड यूनिट ठीक रहे क्योंकि आउटसाइड यूनिट ठीक होने पर ही एसी ज्यादा ठंडा करेगा।
- एसी चलाने से पहले सभी खिड़की और दरवाजे बंद कर दें। ताकि एसी कमरें को जल्द ठंडा कर सके।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।