पाकिस्तान में तकनीकी खराबी के चलते कई बड़े शहर और कस्बे शनिवार देर रात से अंधेरे में डूब गए हैं। इसमें कराची, इस्लामबाद, लाहौर, पेशावर और रावलपिंडटी जैसे अहम शहरों में बिजली गुल है। पूरे देश में अचानक हुए इस ब्लैकआउट से सोशल मीडिया में अफवाहों का दौर चल रहा है। सोशल मीडिया में Blackout खूब ट्रेंड कर रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कहा जा रहा है कि कई शहरों में आधी रात से पहले बिजली कटौती करते की सूचना दी गई थी। इस बारे में पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि पॉवर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी में अचानक 50 से 0 की गिरावट आने से देश भर में ब्लैकआउट हो गया है। मंत्रालय ने लोगों से संयम बरतने को कहा है। 

पाकिस्तन के पीएम के सहायक शाहबाज गिल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री उमर अयूब और उनकी पूरी टीम इस ब्रेकडाउन पर काम कर रही है। साथ उन्होंने कहा कि नागरिकों को जल्द ही स्थिति से अपडेट किया जाएगा। वहीं सूचना मंत्री शिबली फराज ने इसे NTDC के सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए लिखा कि बिजली की बहाली की जा रही है।


बता दें कि इससे पहले जनवरी, 2015 में भी ऐसा हुआ था। पाकिस्तान में तकनीकी खामी के चलते कई घंटों तक उसे बिना बिजली के रहना पड़ा था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।