Credit Cards

Vaccine diplomacy में चीन को पछाड़ा, भारत ने 20 देशों को भेजे सवा 2 करोड़ डोज

भारत ने अब तक करीब 20 देशों की वैक्सीन की आपूर्ति करके इस मामले में चीन को काफी पीछे छोड़ दिया है

अपडेटेड Feb 13, 2021 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement

कोरोना महामारी के बाद पूरी दुनिया में इस महामारी से बचाने वाली वैक्सीन का महत्व बहुत बढ़ गया। इसके साथ ही जिन देशों ने इस वैक्सीन को बनाया है और उनकी वैक्सीन सुरक्षित है उन देशों को पूरे विश्व से वैक्सीन की आपूर्ति के लिए निवेदन आ रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते विश्व में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैदा हुए वैक्सीन डिप्लोमैसी में कोविशील्ड (Covishield) ने भारत को चीन से बेहद आगे कर दिया है। चीन की वैक्सीन को कुछ मुट्ठीभर देशों ने ही मान्यता दी है। जबकि भारत की वैक्सीन को दुनिया के ज्यादातर देशों ने मान्यता दी है। चीन ने नेपाल और पाकिस्तान को ही वैक्सीन की आपूर्ति की है वहीं भारत ने अब तक करीब 20 देशों की वैक्सीन की आपूर्ति करके इस मामले में चीन को काफी पीछे छोड़ दिया है।

भारत ने विश्व के करीब 20 देशों के लिए करीब 2 करोड़ 30 लाख कोविड-19 वैक्सीन की खुराक भेजी हैं। भारत की तरफ से कोरोना वैक्सीन की यह आपूर्ति सहायता और व्यवसायिक दोनों रूप से की गई है। कुछ भेजी गई वैक्सीन के 64 लाख खुराक अनुदान के तौर पर और 1.65 करोड़ खुराक व्यवसायिक रूप से आपूरित की गई है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के कई अन्य देशों में भी अगले सप्ताह में वैक्सीन भेजी जाएगी।

वैक्सीन डिप्लोमैसी के तहत कई देशों को वैक्सीन भेजे जाने के मुद्दे पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्विक वैक्सीन आपूर्ति को भारत आगे बढ़ाना जारी रखेगा और चरणबद्ध तरीके से इसमें कई और देशों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत के पड़ोसी देशों के अलावा भारतीय समुद्रीय, कैरिबियन देशों और पश्चिमी एशियाई देशों में भी भारत वैक्सीन की सप्लाई कर रहा है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार कोरोना वैक्सीन की बांग्लादेश को 20 लाख डोज, म्यांमार को 17 लाख डोज, नेपाल को 10 लाख डोज, भूटान को 1.5 लाख डोज, मालदीव को 1 लाख डोज, मॉरीशस को 1 लाख डोज, सेशेल्स को 50 हजार डोज, श्रीलंका को 5 लाख डोज, बहरीन को 1 लाख डोज, ओमान को एक लाख डोज, अफगानिस्तान को 5 लाख डोज, बारबडोस को 1 लाख डोज और डोमिनिका को 70 हजार डोज अनुदान के तौर पर दी गई हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।