इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद श्रीविजया एयरबोइंग (Sriwijaya Air Boeing) समुद्र में क्रैश हो गया। इस विमान में 62 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। विमान के क्रैश होने के बाद इंडोनेशियाई बचाव दल ने जावा सागर से शरीर के अंग और कपड़ों के चीथड़े निकाले हैं। दुर्घटना क्यों हुई अभी तक इसका पता नहीं चल सका है। अधिकारी अभी तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं, हालांकि उन्हें किसी के जीवित मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

जकार्ता के पुलिस प्रवक्ता युसरी यूनुस (Yusri Yunus) ने मेट्रो टीवी को बताया कि आज सुबह तक दो (Body) बैग मिले हैं। जिनमें एक डेड बॉडी थी, जबकि दूसरा सामान की बॉडी थी। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, विमान इंडोनेसिया बोर्नियो द्वीप (Borneo island) पर पश्चिम कालीमंतन प्रांत की राजधानी जकार्ता से 90 मिनट की उड़ान पर था। विमान में क्रू मेंबर समेत 62 लोग सवार थे, जिसमें 10 भी शामिल थे। ये सभी इंडोनेशियाई नागरिक थे। यह प्लेन जावा सागर क्रैश हो गया।

बता दें कि Sriwijaya Air Flight 182 ने जकार्ता से Pontianak के लिए उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि यह विमान Boeing 737-500 Series श्रृंखला का है। मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावती ने कहा है कि जकार्ता से Pontianak (बोर्नियो द्वीप पर) जा रहे एक विमान ने संपर्क खो दिया है। बयान में कहा गया है कि Boeing 717-500 ने जकार्ता से दोपहर 1:56 पर उड़ान भरी थी। विमान ने 2:40 पर  कंट्रोल टावर से संपर्क खो दिया। विमान की खोज के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।