पाकिस्तान के ऊपर भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) की थी, यह खबर तो आपने सुनी होगी। पाकिस्तान के ऊपर फिर से सर्जिकल स्ट्राइक हो गई है। इस बार भारत ने नहीं बल्कि ईरान ने किया है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (Irans elite Revolutionary Guards -IRGC) ने दक्षिण-पूर्व ईरान (Southeastern Iran) में ग्राउंड फोर्स के Quds बेस ने एक बयान में कहा कि उसके 2 बॉर्डर गार्ड्स (सीमा रक्षकों) को मंगलवार रात एक सफल खुफिया ऑपरेशन (intelligence operation) में छुड़ा लिया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने कथित तौर पर इस हफ्ते पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया और अपने देश के बंधक बनाए गए लोगों को सुरक्षित बचा लिया।
IRGC ने जारी किए गए अपने बयान में कहा है कि दो-ढाई साल पहले जैश उल-अदल (Jaish ul-Adl) संगठन द्वारा बंधक बनाए गए अपने 2 बॉर्डर गार्ड को छुड़ाने के लिए मंगलवार रात एक सफल ऑपरेशन किया गया।
Andalou रिपोर्ट में कहा गया है कि 16 अक्टूबर 2018 को जैश उल अदल संगठन ने दोनों देशों के बॉर्डर पर बलूचिस्तान प्रांत के मर्कवा शहर में 12 IRGC गार्डों को पाकिस्तान क्षेत्र में अपहरण कर लिया था। सैन्य अधिकारियों ने कथित तौर पर अपह्रत IRGC गार्डों को छुड़ाने के लिए तेहरान और इस्लामाबाद के बीच एक संयुक्त कमेटी (joint committee) का गठन किया।
12 में से 5 गार्डों को 15 नवंबर, 2018 को रिहा करा लिया गया। इसके बाद चार और ईरानी गार्डों को 21 मार्च, 2019 को पाकिस्तानी सेना द्वारा रिहा कराया गया था। बता दें कि जैश उल-अदल एक घोषित आतंकवादी संगठन है। जो मुख्यतौर पर दक्षिणी-पूर्वी ईरान में सक्रिय है। यह आतंकवादी संगठन ईरान में नागरिक और सैन्य ठिकानों पर कई हमले कर चुका है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
