Kabul Attack: अफगान की राजधानी काबुल में दो बम धमाके, 6 लोगों की मौत और 7 घायल

चरमपंथियों ने अल्पसंख्यक हजारा समुदाय को निशाना बनाया था, लेकिन किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है

अपडेटेड Jun 02, 2021 पर 9:16 AM

Kabul Attack: मंगलवार देर रात अफगान की राजधानी काबुल के पश्चिमी इलाके मे चरमपंथियों ने दो बम धमाके किए। इसमें कम से कम 6 लोग मारे गए हैं और 7 घायल हैं। डिप्टी इंटीरियल मिनिस्ट्री के प्रवक्ता हामिद रुशान ने कहा कि दोनों बम धमाके राजधानी के हजारा इलाके में हुए हैं।

इस इलाके में हजारा के बड़े नेता मोहम्मद मोहकीक रहते हैं। एक धमाका मोहकीक के घर के नजदीक हुआ जबकि दूसरा धमाका शिया मस्जिद के बाहर हुआ।

हालांकि अभी तक किसी ने भी इस बम धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इस्लामिक स्टेट ग्रुप से जुड़े आतंकी अल्पसंख्यक शिया नागरिकों को निशाना बनाते रहे हैं। यहां की कुल 3.60 करोड़ की आबादी में शिया की तादाद सिर्फ 20 फीसदी है।

इससे पहले 8 मई को भी सईद-अल-शहादा स्कूल के बाहर सड़क पर खड़ी कार में बम धमाके हुए थे। इसमें धमाके में 90 लोगों की मौत हो गई थी जिसमें ज्यादातर स्टूडेंट्स थे। हालांकि तब भी किसी आतंकी ग्रुप ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली थी। लेकिन अमेरिका का कहना था कि यह धमाका इस्लामिक स्टेट ने किया था।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www।facebook।com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter।com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।