ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रिपोर्ट जारी नहीं करेगा वर्ल्ड बैंक, रैंकिंग बढ़ाने का था प्रेशर

वर्ल्ड बैंक ने कहा कि उसकी जांच रिपोर्ट से जुड़े डेटा को बदलने का दबाव डाले जाने का पता चला है

अपडेटेड Sep 17, 2021 पर 3:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

वर्ल्ड बैंक ग्रुप ने कहा है कि उसने देशों में इनवेस्टमेंट के माहौल पर ईज ऑफ डुइंग बिजनेस रिपोर्ट प्रकाशित नहीं करने का फैसला किया है। वर्ल्ड बैंक का कहना है कि उसकी जांच में वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से डेटा में गड़बड़ी करने का दबाव डालने का पता चला है। इनमें तत्कालीन चीफ एग्जिक्यूटिव क्रिस्टियाना जॉर्जियेवा भी शामिल थी।

एक स्टेटमेंट में वर्ल्ड बैंक ने कहा कि यह फैसला इंटरनल ऑडिट रिपोर्ट्स के नैतिकता से जुड़े मामलों को उठाने के बाद लिया गया है।

GST की आज होगी मीटिंग, पेट्रोल और डीजल को GST में लाने की संभावना

इनमें बैंक के पूर्व और मौजूदा अधिकारियों का आचरण शामिल है। इस बारे में लॉ फर्म विल्मर हेल ने भी एक जांच की है।

विल्मर हेल की रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक के तत्कालीन प्रेसिडेंट जिम योंग किम की ओर से चीन के स्कोर को बढ़ाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से दबाव डालने का हवाला दिया गया है।

इसमें यह भी बताया गया है कि क्रिस्टियाना ने कर्मचारियों पर चीन के डेटा प्वाइंट्स में विशेष बदलाव करने का दबाव डाला था जिससे रैंकिंग को बढ़ाया जा सके। वर्ल्ड बैंक उस दौरान चीन से फंडिंग बढ़ाने की मांग कर रहा था।


क्रिस्टियाना अभी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

हालांकि, क्रिस्टियाना ने इन आरोपों से इनकार किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।