Food Safety Tips: भूलकर भी स्टील के डिब्बों में न रखें ये 5 चीजें, पड़ सकते है लेने के देने!

Kitchen Tips: अचार में आमतौर पर नमक, तेल और नींबू, सिरका या इमली जैसे प्राकृतिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। अच्छी क्वालिटी का स्टेनलेस स्टील न हो तो ये धातु के साथ रिएक्शन कर सकते है

अपडेटेड Jul 14, 2025 पर 6:58 PM
Story continues below Advertisement
अपनी स्टोरेज की आदतों को बदलने से आपका खाना ज्यादा देर तक फ्रेश, स्वादिष्ट और सुरक्षित रह सकता है

Kitchen Tips: सभी लोगों के किचन में आमतौर पर स्टील के डिब्बे पाए जाते है। ये टिकाऊ होते है, आसानी से साफ हो जाते है और चीजों को व्यवस्थित रखने में मदद करते है। दालों और अचार से लेकर लंचबॉक्स की सब्जियों तक, ये हर काम के लिए सही लगते है। ये डिब्बे सूखी चीजों को स्टोर करने के लिए बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन ये हर चीज रखने के लिए नहीं बने होते है। कुछ फूड प्रोडक्ट्स स्टील के साथ रिएक्शन कर सकते है जिससे वे समय के साथ अपना स्वाद और न्यूट्रिशन खो सकते है। अपनी स्टोरेज की आदतों को बदलने से आपका खाना ज्यादा देर तक फ्रेश, स्वादिष्ट और सुरक्षित रह सकता है। हमें ये जानना जरूरी है कि किन चीजों को कैसे स्टोर करना चाहिए। आइए हम आपको बताते हैं।

अचार

अचार में आमतौर पर नमक, तेल और नींबू, सिरका या इमली जैसे प्राकृतिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। अच्छी क्वालिटी का स्टेनलेस स्टील न हो तो ये धातु के साथ रिएक्शन कर सकते है। इससे स्वाद में बदलाव आ सकता है, हल्का सा धातु जैसा स्वाद आ सकता है और अचार की शेल्फ लाइफ कम हो सकती है। अचार के लिए कांच के जार बेहतर विकल्प है।


दही

दही प्राकृतिक रूप से अम्लीय होता है, और जब इसे स्टील के कंटेनर में, खासकर लंबे समय तक रखा जाता है, तो इसमें एक अजीब सा स्वाद आ सकता है। स्टील के बर्तन में इसमें किण्वन जारी रह सकता है जिससे इसका स्वाद बदल सकता है। दही के लिए सिरेमिक या कांच के कटोरे का इस्तेमाल करें जो उसे ठंडा और साफ रखते है। बता दें कि दही में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं और पाचन को आसान करते हैं।

नींबू बेस्ड प्रोडक्ट्स

स्टील के बर्तन में खट्टे फल रखने से बचना चाहिए। लेमन राइस, नींबू रसम, या अमचूर या इमली वाली किसी भी चीज को स्टील के डिब्बे में रखने से उनका स्वाद खराब हो सकता है और ताजगी कम हो सकती है। ये व्यंजन कांच या फूड-ग्रेड प्लास्टिक में रखने पर बेहतर स्वाद देते है क्योंकि ये उनकी अम्लीयता के साथ प्रतिक्रिया नहीं करते।

टमाटर से बनी रेसिपी 

हैवी टमाटर बेस वाली ग्रेवी वाली डिशें, जैसे पनीर बटर मसाला या राजमा, को गैर-धातु कंटेनर में रखना सबसे अच्छा होता है। टमाटर में मौजूद नेचुरल एसिड समय के साथ स्टील के साथ रिएक्शन कर सकते है, जिससे डिश का स्वाद और पोषक तत्व दोनों प्रभावित हो सकते है। अगर आपका खाना बच गया हो, तो उसे सिरेमिक के कटोरे या कांच के डिब्बे में रखें।

फल और फ्रूट सलाद

कटे हुए फल या मिक्स फ्रूट सलाद को स्टील में रखने से वे नरम हो सकते हैं और अगर उन्हें ज्यादा देर तक छोड़ दिया जाए तो उनका स्वाद भी थोड़ा अजीब हो सकता है। उनका प्राकृतिक रस आपस में मिल जाता है और स्टील की सतह के साथ हल्की प्रतिक्रिया करता है, खासकर केले या संतरे जैसे नरम फल। एयरटाइट कांच के कंटेनर या फूड-सेफ प्लास्टिक के डिब्बे उन्हें फ्रेश और जूसी बनाए रखने में मदद करते है।

अपनी रसोई में इन छोटे बदलावों को करके, आप अपने भोजन को ज्यादा देर तक स्वादिष्ट और हेल्दी रख सकते हैं। कांच और सिरेमिक के कंटेनर कई खाद्य पदार्थों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।