आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, देर रात सोना, जंक फूड खाना और कम शारीरिक मेहनत करना हमारी हेल्थ पर धीरे-धीरे असर डाल रहा है। खासकर लिवर पर इसका सबसे बड़ा असर देखा जा रहा है। फैटी लिवर एक ऐसी समस्या बन गई है, जो अब सिर्फ बड़ी उम्र के लोगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। लेकिन राहत की बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपायों से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। हमारी रसोई में ही कुछ ऐसे पेय पदार्थ मौजूद हैं, जो लिवर की सफाई करते हैं और उसे फिर से स्वस्थ बना सकते हैं।
अगर आप भी अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव लाएं और रोजाना इन हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल करें, तो लिवर से जुड़ी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 सस्ते और असरदार ड्रिंक्स के बारे में जो लिवर को बनाएंगे हेल्दी।
ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स नामक एंटीऑक्सीडेंट लिवर की सूजन और तनाव को कम करते हैं। ये फैट को तोड़ने और लिवर में जमा चर्बी को घटाने में मदद करता है। रोज 2-3 कप बिना दूध और चीनी के ग्रीन टी पीने से लिवर एंजाइम्स कंट्रोल में रहते हैं और वजन भी बैलेंस होता है।
गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर सुबह-सुबह पीने से लिवर डिटॉक्स होता है। नींबू में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को साफ करने वाले एंजाइम्स को बढ़ाते हैं। ये पाचन सुधारता है, पित्त रस बनाता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है।
चुकंदर में पाए जाने वाले बिटालेंस और बीटाइन जैसे पोषक तत्व लिवर की कोशिकाओं को फिर से बनने में मदद करते हैं। ये लिवर एंजाइम्स को सुधारता है और चर्बी को कम करता है। हफ्ते में 2–3 बार चुकंदर का जूस पीना काफी फायदेमंद हो सकता है।
ब्लैक कॉफी में कैफीन और क्लोरोजेनिक एसिड होता है, जो सूजन को कम करता है और लिवर में फैट जमने से रोकता है। रोजाना 2-3 कप बिना दूध और चीनी की कॉफी पीने से लिवर फाइब्रोसिस और फैटी लिवर की संभावना कम होती है।
एक गिलास पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाकर खाने से पहले पीना मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे पाचन बेहतर होता है और फैट धीरे-धीरे घटता है। हालांकि इसे कम मात्रा में और हमेशा पानी के साथ ही लें ताकि पेट को नुकसान न पहुंचे।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।