Diabetes: डायबिटीज मरीजों के लिए संजीवनी हैं ये 6 देसी सब्जियां, रोज की डाइट में जरूर करें शामिल

 Diabetes: अगर आपका शुगर लेवल बार-बार घट-बढ़ रहा है तो परेशान न हों। आपके लिए कुछ आसान देसी सब्जियों के स्वादिष्ट और सेहतमंद विकल्प हैं। ये सब्जियां साधारण मसालों और जड़ी-बूटियों से बनती हैं और पाचन व मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखती हैं। इन्हें रोज़ाना किचन में आसानी से बनाया जा सकता है

अपडेटेड Jun 18, 2025 पर 9:57 AM
Story continues below Advertisement
Diabetes: लौकी यानी गर्मी में राहत देने वाली सब्जी। 90% पानी और कम ग्लाइसेमिक लोड के चलते ये डायबिटीज के लिए बेस्ट है।

अगर आप भी बढ़ती डायबिटीज और बार-बार बदलते ब्लड शुगर लेवल से परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको महंगे सप्लिमेंट्स या विदेशी सुपरफूड्स पर पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं। असली खजाना तो आपके अपने भारतीय किचन में ही छुपा है। हमारी पारंपरिक सब्ज़ियां पोषक तत्वों, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और इनके ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होते हैं, जिससे ब्लड शुगर नेचुरली कंट्रोल में रहता है। खास बात यह है कि ये सब्ज़ियां स्वादिष्ट भी होती हैं और आसानी से रोजाना के खाने में शामिल की जा सकती हैं।

आयुर्वेद में भी कई सब्जियों को डायबिटीज के घरेलू इलाज के रूप में माना गया है। बस जरूरत है इन्हें सही तरीके से पकाने और नियमित खाने की। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी देसी सब्जियों के बारे में, जो ब्लड शुगर को काबू में रखने में मददगार साबित हो सकती हैं।

करेला


करेले की कड़वाहट में छुपा है शुगर कंट्रोल का सीक्रेट। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न न्यूट्रिशन तक सभी इस सब्ज़ी की तारीफ करते हैं। इसमें पाया जाने वाला चारंटिन कंपाउंड इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। करेला भुजिया या स्टफ्ड करेला कम तेल में पकाकर खाएं और कड़वाहट बैलेंस करने के लिए इसमें प्याज, टमाटर या लहसुन डालें।

मेथी की सब्जी

ताजी मेथी की सब्जी घुलनशील फाइबर से भरपूर होती है, जो ब्लड में शुगर के अवशोषण को धीमा करती है। मेथी की सूखी भाजी या टमाटर के साथ हल्की तरी वाली भाजी खाने से पोस्ट मील शुगर स्पाइक कंट्रोल में रहता है। नियमित रूप से थोड़ी मात्रा में खाएं और डायबिटीज से रहें दूर।

लौकी की सब्जी

लौकी यानी गर्मी में राहत देने वाली सब्जी। 90% पानी और कम ग्लाइसेमिक लोड के चलते ये डायबिटीज के लिए बेस्ट है। चाहे सूखी लौकी बनाएं, लौकी चना दाल या पतली करी, ये वजन घटाने में भी मदद करती है। शरीर को हाइड्रेट रखने में भी फायदेमंद।

तुरई की सब्जी

तुरई यानी रिच गॉर्ड अक्सर अनदेखी रह जाती है, लेकिन ये हल्की, फाइबर युक्त और कम कैलोरी वाली सब्जी है। इससे लिवर स्वस्थ रहता है और शुगर लेवल स्थिर रहता है। जीरा-सरसों के तड़के के साथ बनाई तुरई की सब्ज़ी भूख बढ़ाती है और पेट को हल्का रखती है।

पत्ता गोभी-मटर की सब्जी

पत्ता गोभी में ऐंटीऑक्सिडेंट और फाइबर खूब होता है जबकि मटर से मिलती है नेचुरल मिठास और प्रोटीन। दोनों मिलकर स्वादिष्ट और डायबिटीज फ्रेंडली सब्जी बनाते हैं। इसमें हल्दी, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का पकाएं और पाएं ऐंटी-इन्फ्लेमेटरी फायदे।

 सहजन की फली

सहजन या मोरिंगा की फली और पत्तियां आयरन और विटामिन C से भरपूर होती हैं। ये फास्टिंग ब्लड शुगर को कम करने और मेटाबॉलिज्म सुधारने में मददगार हैं। सहजन को मूंग दाल में डालकर या नारियल बेस्ड साउथ इंडियन स्टाइल करी बनाकर खाएं और डायबिटीज को कहें अलविदा।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।