Age Weight Chart: उम्र और हाइट के हिसाब कितना होना चाहिए वजन, यहां जानिए सही बॉडी वेट लिस्ट

Age Weight Chart: हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए वजन का सही होना बेहद जरूरी होता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि शरीर में कितना फैट है और उसे कितना कम किया जा सकता है। ऐसे में आप कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। वैसे भी वजन लंबाई और उम्र के हिसाब से ही होना चाहिए

अपडेटेड Feb 15, 2025 पर 10:52 AM
Story continues below Advertisement
Age Weight Chart: लाइफस्टाइल, बॉडी टाइप, दैनिक गतिविधि से शरीर का वजन तय होता है।

आजकल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सेहत का ध्यान बहुत कम रख पाते हैं। लोगों का ऐसा खानपान हो गया है कि शरीर का वजन कभी-कभी ज्यादा बढ़ जाता है। फिर इसके बाद लोग अपना वजन कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इससे पहले लोगों को अपनी उम्र और हाइट के हिसाब से कितना वजन होना चाहिए? इस बारे में जानकारी रखना बेहद जरूरी है। वैसे लंबाई के हिसाब से वजन को लेकर किसी भी तरह का कोई पैमाना नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि लाइफस्टाइल, बॉडी टाइप, डेली एक्टिविटीज से शरीर का वजन तय होता है।

अगर हमें पता चल जाए को उम्र और लंबाई के हिसाब से हमारा वजन कितना होना चाहिए तो अनगिनत बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। वैसे बहुत से भ्रम में रहते हैं कि शरीर का वजन कितना होना चाहिए। ऐसे में मेडिकल साइंस में BMI (बॉडी मास इंडेक्स) फॉर्मूला के जरिए किसी का भी परफेक्ट वजन माना जाता है। लिहाजा परफेक्ट वजन जानने के लिए BMI का इस्तेमाल किया जा सकता है।

हाइट से कैसे कैलकुलेट करें वेट


BMI (Body mass index) निकालने के लिए किसी व्यक्ति की ऊंचाई और वजन को एक फॉर्मूले में सेट करना होता है। जिसका फॉर्मूला- 'BMI= वजन / ऊंचाई (मीटर में) का वर्ग या BMI= वजन / (ऊंचाई X ऊंचाई)' है। इसे ऐसे समझें, अगर किसी का वजन 60 किलोग्राम है और लंबाई 5 फुट है। तब ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति का BMI 25.54 होगा। इस फॉर्मूले में सेट करने के लिए पहले हाइट को मीटर में बदलना होगा। 5 फुट हाइट का मतलब है कि व्यक्ति 1.53 मीटर का है। अब 1.53 मीटर को 1.53 मीटर से गुणा कर देंगे। यह 2.35 मीटर होगा। अब वजन 60 किलो को 2.35 से भाग दे देंगे। इसके बाद शेषफल 25.54 होगा। इस तरह किसी व्यक्ति का BMI निकाला जाता है।

यह है आदर्श BMI

अगर किसी का BMI 18.5 से कम है। इसका मतलब वह अंडरवेट है। 18.5 से 24.9 के बीच का BMI सबसे आइडियल माना जाता है। 25 से लेकर 29.9 BMI वाले ओवरवेट माने जाते हैं। जबकि अगर यह 30 प्लस है तो मोटापे का संकेत माना जाता है।

किस उम्र में कितना वजन होना चाहिए

19-29 साल - पुरुष 83.4 किलो, महिला का वजन 73.4 किलो तक होना चाहिए।

30-39 साल - पुरुष का वजन 90.3 किलो और महिला का वजन 76.7 किलो तक होना चाहिए।

40-49 साल - पुरुष का वजन 90.9Kg और महिला 76.2 किलो की होनी चाहिए।

50-60 साल - पुरुष का वजन 91.3 किलो तक और महिला का वजन 77.0 किलो तक।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes Tips: डायबिटीज के मरीज इन फलों से बनाएं दूरी, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 15, 2025 10:30 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।