आजकल की दौड़भाग भरी जिंदगी और बिगड़ी आदतों ने फैटी लिवर की समस्या को बेहद आम बना दिया है। तली-भुनी चीजें, जंक फूड और अनियमित दिनचर्या लिवर पर चुपचाप फैट जमाती रहती है, जिसका नतीजा आगे चलकर गंभीर बीमारियों जैसे लिवर सिरोसिस या लिवर फेलियर के रूप में सामने आ सकता है। हालांकि राहत की बात ये है कि इस समस्या को वक्त रहते सही खानपान और कुछ घरेलू नुस्खों से काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। हाल ही में मशहूर आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम पर एक खास लिवर डिटॉक्स ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है, जो लिवर की सफाई करके उसकी कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद करती है।
इस ड्रिंक को कुछ दिनों तक लगातार पीने से न सिर्फ शरीर हल्का महसूस होगा बल्कि पाचन भी दुरुस्त रहेगा। आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका और इसके फायदे।
लिवर डिटॉक्स टी के लिए जरूरी सामग्री
1 चम्मच मुलेठी पाउडर या कुछ सूखी मुलेठी
1 चम्मच नींबू का रस (इच्छानुसार)
सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें। अब इसमें मुलेठी, हल्दी और सौंफ डालकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट तक उबालें। तय समय के बाद इस चाय को छानकर कप में डाल लें। अगर चाहें तो स्वाद के लिए इसमें शहद या नींबू मिला सकते हैं।
कैसे करेगा ये ड्रिंक लिवर को दुरुस्त?
श्वेता शाह के मुताबिक मुलेठी और हल्दी लिवर की सूजन कम करने में मदद करते हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन तत्व लिवर सेल्स की मरम्मत में सहायक होता है। सौंफ गैस और ब्लोटिंग से राहत दिलाती है। ये चाय शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालती है और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाती है।
बेहतर नतीजों के लिए इस टी को सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले लेना चाहिए। लगातार 15 दिन तक इसे पीने से पाचन तंत्र मजबूत होगा और लिवर की कार्यक्षमता में सुधार नजर आने लगेगा।
अगर आप पहले से कोई लिवर की दवा ले रहे हैं या किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इस ड्रिंक को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।