Ayushman Bharat Yojana: बुजुर्गों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, 70 साल की उम्र पार कर चुके लोगों का फ्री में होगा इलाज

Ayushman yojana Benefits: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों को आयुष्मान योजना से जुड़ी बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के लोगों का फ्री में इलाज मिलेगा। वहीं 25,000 जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे

अपडेटेड Jun 27, 2024 पर 5:45 PM
Ayushman Bharat yojana Benefits: केंद्र सरकार 55 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री में मेडिकल सुविधाएं मुहैया करा रही है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (27 जून 2024) आयुष्मान भारत योजना के बारे में बुजुर्गों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत अब 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को फ्री में इलाज मिलेगा। उन्होंने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण के दौरान इस बात की जानकारी दी है। अपने भाषण में मुर्मू ने आगे कहा कि देश में 25,000 जन औषधि केंद्रों को खोलने का काम भी तेजी से चल रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि केंद्र सरकार 55 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत फ्री में इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अब इस क्षेत्र में सरकार एक और निर्णय लेने जा रही है। अब आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 साल से अधिक उम्र के लोगों का फ्री में इलाज होगा। राष्ट्रपति ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने भी गरीबों के जीवन और उनकी सेहत को राष्ट्रीय महत्व का विषय बना दिया है। पहली बार देश में करोड़ों गरीबों के लिए शौचालय बनाए गए है।

देश की सबसे बड़ी बीमा योजना


आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है। इसे केंद्र सरकार की ओर से फंडिंग की जाती है। देश के 12 करोड़ गरीब परिवारों को इलाज के लिए हर साल 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलता है। मुर्मू ने कहा कि भारत ‘आयुष’ (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) को बढ़ावा दे रही है। इसके जरिए एक स्वस्थ विश्व के निर्माण में मदद की जा रही है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के मोटे अनाज ‘श्री अन्न’ की पहुंच ‘सुपरफूड’ के तौर पर दुनिया के कोने-कोने में हो, इसके लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की पहल पर, पूरी दुनिया ने साल 2023 में ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष’ मनाया।

जानिए क्या है आयुष्मान योजना

बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इसमें लाभार्थी को आयुष्मान कार्ड मुहैया कराया जाता है। कार्ड के जरिए लाभार्थी अस्पताल में 5 लाख रुपये तक इलाज फ्री में करा सकते हैं। इस योजना का फायदा देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को मिलता है। अब राष्ट्रपति ने इस योजना में 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को भी फायदा देने का ऐलान किया है।

Diabetes Diet: डायबिटीज के लिए रामबाण है आंवला, ऐसे करें सेवन, ब्लड शुगर हमेशा रहेगा कंट्रोल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।