Bad Cholesterol Control Juice : हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को साइलेंट किलर के रूप में जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि भारत में करीब 1 करोड़ लोग हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) भी कहा जाता है। एलडीएल कोलेस्ट्ऱॉल नसों में मौजूद एक तरह का फैट होता है। जिसकी मात्रा ज्यादा होने से खून की धमनियां ब्लॉक होने लगती है, जिसके कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा बहुत अधिक हो जाता है। अगर आप भी खराब कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान हैं, तो इस सब्जी के जूस आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।
हाल ही के कुछ स्टडी में यह बात सामने आई है कि फलों और सब्जियों का रस पीना हमारे हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल के लेव को कम करने में मदद कर सकता है। इससे दिल के दौरे और स्ट्रोकका खतरा भी कम हो सकता है। ये जूस न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि अब इन्हें सेहत के लिए फायदेमंद भी माना जा रहा है।
लिपिड्स इन हेल्थ एंड डिज़ीज़ नाम की एक मेडिकल जर्नल में छपे एक अध्ययन में यह बताया गया कि रोजाना एक गिलास संतरे का रस पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर घट सकता है। इस अध्ययन में 18 से 66 साल के 129 लोगों को शामिल किया गया था। जिन लोगों ने रोज लगभग 480 मिलीलीटर संतरे का रस एक साल तक पिया, उनमें कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम पाया गया। यह फायदा उन लोगों में भी देखा गया जिनका कोलेस्ट्रॉल सामान्य था और उन लोगों में भी जिनका कोलेस्ट्रॉल पहले से ज़्यादा था। इस रिसर्च से यह साफ हुआ कि नियमित रूप से संतरे का रस पीना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनमें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा होता है।
इसके अलावा नौ अलग-अलग अध्ययनों की एक साझा रिपोर्ट (मेटा-विश्लेषण) में यह पाया गया कि संतरे का रस LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को भी कम कर सकता है। हालांकि, इसका HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) और कुल कोलेस्ट्रॉल पर असर उतना साफ नहीं देखा गया।
टमाटर का जूस हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए रामबाण साबित हो सकता है। कई रिसर्च में टमाटर को कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद असरदार माना गया है। रोज एक कप यानी 240 ml टमाटर का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल 10 प्रतिशित तक कम हो सकता है।
मेडिकल न्यूज़ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार टमाटर में पाया जाने वाला पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट लाइकोपीन शरीर में जमे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। 13 अध्ययनों की एक समीक्षा में पाया गया कि प्रति दिन 25 mg से ज्यादा लाइकोपीन का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर 10% कम कम हो गया। टमाटर कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। स्टडी में पता चला था कि प्रतिदिन एक गिलास टमाटर का जूस पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। यह एक बेहतरीन घरेलू नुस्खा साबित हो सकता है। हालांकि टमाटर का जूस बिना नमक डाले ही पीना चाहिए।
नोट: यह केवल सामान्य जानकारी है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।