गर्मियों का मौसम शरीर की सेहत पर खास असर डालता है। तेज धूप, बढ़ता तापमान और पसीना शरीर को जल्दी थका देता है, ऐसे में जरूरी हो जाता है कि हम अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें। ड्राय फ्रूट्स में बादाम एक ऐसा सुपरफूड है, जो स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिन्स, मिनरल्स और हेल्दी फैट्स शरीर को ताकत देने के साथ कई बीमारियों से भी बचाते हैं। हालांकि, गर्मियों में बादाम का सेवन करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।
यदि इसे सही तरीके से न खाया जाए, तो ये शरीर में अतिरिक्त गर्मी पैदा कर सकता है और पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ये जानें कि गर्मियों में बादाम कैसे, कब और कितनी मात्रा में खाना फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसका सही तरीका।
क्या गर्मियों में बादाम खाना सही है?
गर्मियों में बादाम का सेवन करना पूरी तरह से मना नहीं है, लेकिन इसे कच्चा खाने से बचना चाहिए। हैं कि कच्चे बादाम शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं और इससे पित्त दोष जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में भीगे हुए बादाम खाना ही बेहतर विकल्प है।
कच्चे बादाम क्यों न खाएं?
कच्चे बादाम गर्म तासीर के कारण शरीर में फोड़े-फुंसियां, बवासीर या पेट की गर्मी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इससे पाचन गड़बड़ हो सकता है और शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है।
भीगे हुए बादाम क्यों हैं बेहतर?
रातभर पानी में भीगे हुए बादाम शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं क्योंकि ये आसानी से पचते हैं और इनके पोषक तत्वों को शरीर अच्छी तरह अवशोषित कर पाता है।
बादाम का छिलका टैनिन नामक तत्व से भरपूर होता है, जो पोषक तत्वों के अवशोषण में रुकावट डाल सकता है। इसलिए सुबह भीगे हुए बादाम छीलकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
बाल और त्वचा को मिलते हैं फायदे
बादाम में भरपूर मात्रा में विटामिन E होता है जो स्किन ग्लो बढ़ाने और बालों को मजबूत करने में मदद करता है। ये नई कोशिकाएं बनाने और त्वचा की मरम्मत में भी सहायक होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
बादाम में मौजूद फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। डायबिटिक मरीजों के लिए भीगे हुए बादाम एक बेहतरीन नाश्ता हो सकते हैं।
शुरुआत में रोज सिर्फ 2 बादाम से शुरू करें। 10 दिन बाद इसे बढ़ाकर 5, फिर 21 दिन बाद 10 और 90 दिन तक इसे बनाए रखें। इसके बाद आप 12 से 20 बादाम रोजाना खा सकते हैं। ध्यान रखें कि ये सभी बादाम भीगे और छिले हुए हों।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।