Cancer: रोजाना सुबह एक कटोरी खाएं दही, कैंसर समेत कई बीमारियों की हो जाएगी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

Benefits of Eating Curd: गर्मी में दही को पेट के लिए वरदान माना गया है। कुछ लोग नाश्ते में दूध या उससे बनी चीजें खाते हैं, लेकिन सुबह नाश्ते में या फिर खाली पेट दही खाना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। एक स्टडी में खुलासा हुआ कि नियमित रूप से दही खाने से आंत के कैंसर का खतरा कम होता है

अपडेटेड Feb 18, 2025 पर 11:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Benefits of Eating Curd: दही में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और अच्छे बैक्टीरिया (प्रोबायोटिक्स) होते हैं। जिससे कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।

दही पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है। जिसे रोजाना खाने से सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। यह फर्मेंटेशन प्रोसेस से बनता है, जिसमें लैक्टोबैसिलस एसपी, लैक्टोकोकस एसपी, और स्ट्रेप्टोकोकस एसपी जैसे बैक्टीरिया शामिल होते हैं। यह बैक्टीरिया दूध में लैक्टोज को लैक्टिक एसिड में बदल देते हैं। दही में विटामिन C मौजूद होने से ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं दही स्किन लिए काफी फायदेमंद होता है। हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि नियमित रूप से दही का सेवन करने से आंत के कैंसर का खतरा कम होता है। स्टडी में कहा गया है कि हफ्ते में कम से कम दो बार दही खाने से बिफीडोबैक्टीरियम पॉजिटिव ट्यूमर होने की संभावना 20 फीसदी कम थी।

दही में कैल्शियम, विटामिन B-12, विटामिन B-2, मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर दही और चीनी को एक साथ खाया जाए तो इसके कई फायदे होते हैं। गर्मियों में दही और चीनी खाने से पेट स्वस्थ रहता है। दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है। जिससे तुरंत ऊर्जा मिलती है। दही पचने में भी आसान होता है। दूध के मुकाबले दही जल्दी पचता है।

दही के सेवन से कैंसर का खतरा कम


एक नई स्टडी में कहा गया है कि जो लोग नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं। उनमें कोलोरेक्टल कैंसर (आंत से जुड़ा कैंसर) होने का खतरा कम हो सकता है। कोलोरेक्टल कैंसर दुनिया में तीसरा सबसे आम कैंसर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, हर 10 में से 1 कैंसर का मामला इसी से जुड़ा होता है। यह कई कारणों से हो सकता है। बैठे-बैठे ज्यादा समय बिताना, धूम्रपान और शराब का अधिक सेवन, मोटापा और गलत खानपान, प्रोसेस्ड मीट ज्यादा खाना और फलों-सब्जियों की कमी से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर लोग ताजा फल-सब्जियां, साबुत अनाज, डेयरी उत्पाद और फाइबर से भरपूर खाना खाते हैं, तो कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

1.50 लाख लोगों पर हुई स्टडी

करीब 1.50 लाख लोगों पर स्टडी की गई। इसमें 100,000 से ज्यादा महिलाएं और 51,000 पुरुषों को शामिल किया गया। उनके खान-पान और स्वास्थ्य पर स्टडी की गई। इनमें से 3,079 लोगों को कोलोरेक्टल कैंसर हुआ। रिसर्च में पाया गया कि जो लोग लंबे समय तक दही खाते थे, उनमें बिफीडोबैक्टीरियम पॉजिटिव कैंसर की संभावना 20 फीसदी कम थी। बता दें कि बिफीडोबैक्टीरियम एक अच्छा बैक्टीरिया है, जो आंतों में सूजन को कम करता है। इसके साथ ही यह कैंसर को रोकने में मदद करता है। यह शरीर में एंटीऑक्सिडेंट और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले तत्व बनाता है। जिससे कैंसर से लड़ने की ताकत मिलती है।

खाली पेट दही खाने के फायदे

वजन घटाने में करे मदद

वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह दही का सेवन जरूर करें। खाली पेट दही खाने से मोटापा कम होता है। दही में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन को कम करने में मदद करते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है और एक्सट्रा फैट कम होता है।

दही से हड्डियां होंगी मजबूत

सुबह खाली पेट दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। इससे शरीर को भरपूर कैल्शियम, फॉस्फोरस और प्रोटीन मिलता है। ये पोषक तत्व बोन हेल्थ के लिए मददगार साबित होते हैं। नाश्ते में दही खाने से अर्थराइटिस में फायदा मिलता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Diabetes: हाई ब्लड शुगर से छिन सकती है आंखों की रोशनी, जानिए लक्षण और बचाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।