Heart: एक ऐसी डेली हैबिट जिससे 50% तक कम हो जाएगा हार्ट रोग का खतरा, आज से ही करें शुरुआत

Heart: कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार, 2023 के एक मेटा-विश्लेषण से पता चला है कि हर दिन सिर्फ 20-30 मिनट पैदल चलने से हृदय रोग का खतरा 49 प्रतिशत तक कम हो सकता है

अपडेटेड Jul 06, 2025 पर 11:09 PM
Story continues below Advertisement
डेली 20 मिनट की पैदल चाल आपके दिल को वर्षों तक सुरक्षित रख सकती है

Heart Disease: इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजय भोजराज, एमडी ने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी डेली हैबिट साझा की है जो आपके हार्ट रोग के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है। 2 जुलाई को शेयर किए गए एक पोस्ट में, हार्ट रोग विशेषज्ञ ने बताया कि पैदल चलने से हृदय रोग के जोखिम को लगभग आधा किया जा सकता है। उन्होंने इसके तीन कारण भी बताए कि पैदल चलना क्यों फायदेमंद है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या बताया है।

हार्ट रोग के खतरे को कम कर सकता है वॉकिंग

हृदय रोगों से निपटने के लिए पैदल चलने को एक दैनिक आदत बताते हुए, डॉ. भोजराज ने लिखा, 'आपको लंबी उम्र पाने के लिए बायोहेकिंग करने की जरूरत नहीं है। डेली 20 मिनट की पैदल चाल आपके दिल को वर्षों तक सुरक्षित रख सकती है। सादगी जीवन बचाती है।' उनके अनुसार, पैदल चलने की दैनिक आदत ‘आपके हृदय रोग के खतरे को लगभग 50% तक कम कर सकती है।’ कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार, 2023 के एक मेटा-विश्लेषण से पता चला है कि हर दिन सिर्फ 20-30 मिनट पैदल चलने से हृदय रोग का खतरा 49 प्रतिशत तक कम हो सकता है।


यह कैसे काम करता है:

1- ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है।

2- ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट रेट को मेंटेन करता है।

3- कोर्टिसोल को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है।

कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया कि, 'यह HIIT (हाई प्रेशर गैप ट्रेनिंग) या मील लॉग करने के बारे में नहीं है। यह लगातार चलने के बारे में है। लंबी उम्र के लिए जिम की आवश्यकता नहीं है। यह एक पैदल चाल से शुरू होती है।'

2023 के अध्ययन में वॉकिंग के बारे में क्या पता चला?

रिसर्च में पाया गया कि तेज गति से चलना भी विभिन्न स्वास्थ्य लाभों से जुड़ा है। इसमें हार्ट रोग के खतरे को 64 प्रतिशत तक काम करने की क्षमता है। इसके साथ ही धीमी गति से चलने वाले व्यक्तियों में अवसादग्रस्त लक्षणों, बढ़ी हुई चिंता लक्षणों और हानि का अनुभव होने की संभावना अधिक दिखाई दी। ये निष्कर्ष तेज गति से चलने के विविध स्वास्थ्य लाभों को रेखांकित करते हैं, जिसमें बेहतर कॉग्निटिव स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण और बढ़ी हुई दीर्घायु शामिल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।