वास्तु, विज्ञान और हिन्दू धर्म के अनुसार हमें रात में कपड़े बाहर नहीं धोना चाहिए। अगर धो भी ले तो उसे रात में सुखाना नहीं चाहिए। खासकर के छोटे बच्चों के कपड़े बिल्कुल भी रात में नहीं सुखाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार रात के समय बाहर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा होती है। जिससे कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा पहुंच सकती है। ऐसा होने बच्चे की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। वो हमेशा बहीमार रह सकता है। वहीं वैज्ञानिक तरीके से देखें तो रात में कपड़े सुखाने से बैक्टीरिया और कीड़ों का खतरा बढ़ सकता है। जिससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
दिन में कपड़े सुखाना बेहतर होता है। इसकी वजह ये है कि सूर्य की किरणें बैक्टीरिया को खत्म करती हैं। जिससे कपड़े जल्दी सूखने लगते हैं। इससे बेहतर स्वच्छता बनी रहती है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, बच्चों को बुरी नज़र जल्दी लगती है। रात के समय खुले में रखी चीजों पर नकारात्मक शक्तियां हावी हो सकती हैं। जिससे बच्चे बीमार हो सकते हैं या उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।
राहत में कपड़े सुखाना सेहत के लिए नुकसानदायक
दरअसल, रात के समय ओस के कारण कपड़े गीले रह जाते हैं। इस नमी से बैक्टीरिया, वायरस और फंगस पनप सकते हैं। जिससे बच्चे की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। नमी के कारण कपड़ों पर मच्छर और कीड़े बैठ सकते हैं। ये कपड़ों में अंडे और गंदगी छोड़ सकते हैं। जिससे स्किन एलर्जी या त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं। छोटे बच्चे, जिनकी त्वचा संवेदनशील होती है। उनके लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है। रात के समय हवा में नमी के कारण धूल और गंदगी कपड़ों पर चिपक सकती है। जिससे बच्चे को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है। धर्म के मान्यता ये भी हैं की धूप में सूखे कपड़े शुद्ध और साफ होते है। वही रात में सुखाए कपड़ो को शुद्ध नहीं माना जाता हैं।
बच्चों के कपड़े हमेशा धूप में सुखाएं ताकि वे पूरी तरह से सूख जाएं और कीटाणु नष्ट हो जाएं। अगर दिन में सुखाना संभव न हो, तो कपड़ों को अपने बालकनी पर तार या स्टैंड लगाकर सुखा दे। अगर फिर भी आप बाहर जा रहे और समय नहीं है और रात को ही कपड़े सुखाने पड़ें, तो उन्हें ढककर रखें या ऐसे स्थान पर रखें जहां बाहर की ऊर्जा का असर कम पड़े।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।