Get App

Chyura Fruit: कुदरती पहाड़ी च्यूरा फल किसी वरदान से कम नहीं, जोड़ों में दर्द और स्किन एलर्जी का है रामबाण इलाज, जानिए अन्य फायदे

Chyura Fruit: च्यूरा फल, जिसे इंडियन बटर ट्री कहा जाता है, हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाने वाला एक औषधीय फल है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, जोड़ों के दर्द, पाचन सुधार, त्वचा संक्रमण और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। इसके तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। च्यूरा को सीधे खाया जा सकता है या घी, पराठे और गुड़ में उपयोग किया जाता है

अपडेटेड Feb 27, 2025 पर 4:08 PM
Story continues below Advertisement
Chyura Fruit: च्यूरा के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ

हिमालयी क्षेत्रों, उत्तराखंड और नेपाल में पाया जाने वाला च्यूरा फल एक औषधीय वरदान है, जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। इसे इंडियन बटर ट्री के नाम से भी जाना जाता है, जबकि इसका वैज्ञानिक नाम डिप्लोनेमा ब्यूटीगेसिया है। इस पेड़ की खासियत यह है कि इसके फल, बीज, पत्ते और जड़ सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। च्यूरा का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, हृदय स्वस्थ रहता है और त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके बीजों से निकला तेल गठिया और जोड़ों के दर्द में भी लाभदायक माना जाता है। पारंपरिक चिकित्सा में च्यूरा का उपयोग लंबे समय से किया जाता रहा है।

अगर इसे सही तरीके से आहार में शामिल किया जाए, तो ये सेहत को पूरी तरह लाभ पहुंचा सकता है। आइए, जानते हैं च्यूरा के फायदों और इसे खाने के सही तरीकों के बारे में।

च्यूरा के बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ


गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत: च्यूरा के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाले) गुण गठिया, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याओं में राहत देते हैं। इसके नियमित उपयोग से शरीर की अकड़न दूर होती है और चलने-फिरने में आसानी होती है।

पाचन तंत्र को बनाए दुरुस्त: अगर आपको एसिडिटी, पेट दर्द, अपच या कब्ज की समस्या रहती है, तो च्यूरा बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके बीजों में मौजूद नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाकर पेट की तकलीफों से राहत दिलाते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए: च्यूरा के बीजों से निकाला गया तेल इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स शरीर को पोषण प्रदान कर सर्दी, जुकाम और संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।

त्वचा को बनाए खूबसूरत और एलर्जी से बचाए: अगर आपकी त्वचा एलर्जी या इंफेक्शन से परेशान रहती है, तो च्यूरा का तेल एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण त्वचा संक्रमण, खुजली और रैशेज को ठीक करते हैं। ये त्वचा की नमी बरकरार रखकर इसे ग्लोइंग और हेल्दी बनाता है।

हृदय को बनाए स्वस्थ: च्यूरा के तेल में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके दिल को सेहतमंद बनाए रखते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर बना रहता है।

डाइट में च्यूरा को कैसे करें शामिल?

च्यूरा को भोजन में कई तरह से शामिल किया जा सकता है, च्यूरा का फल सीधे खाया जा सकता है, जो स्वाद में मीठा और रसीला होता है। इसके बीजों को सुखाकर पीसकर बनाए गए घी का उपयोग खाने में किया जाता है। च्यूरा के फल से स्वादिष्ट पराठे और गुड़ भी तैयार किया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Congo Mysterious Disease: अफ्रीकी देश कांगो में फैली जानलेवा बीमारी, चमगादड़ से फैला वायरस, अचानक 50 लोगों की मौत

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 27, 2025 4:08 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।