Coronavirus in India: सिंगापुर के बाद भारत में कोरोना की एंट्री, नए वैरिएंट से मचा कोहराम, 300 से ज्यादा केस दर्ज

Coronavirus cases of KP.1, KP.2 variant: देश में कोरोना संक्रमण की फिर से वापसी हो गई है। अब तक देश भर में 324 नए मामले सामने आ चुके हैं। नए वैरिएंट के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। नए वैरिएंट KP.1 के 34 और KP.2 के 290 मामले सामने आए हैं। इन दोनों वैरिएंट से सिंगापुर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है

अपडेटेड May 22, 2024 पर 11:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Coronavirus in India: महाराष्ट्र में नए वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 148 पहुंच गई है।

देश भर में कोरोना का कोहराम फिर से शुरू हो गया है। कोरोना वायरस महामारी ने भारत में फिर से दस्तक दे दी है। सिंगापुर में कोरोना के नए वैरिएंट केपी.2 और केपी.1 तेजी के साथ अपना पैर पसार रहे हैं। चिंता की बात है कि यह नए वैरिएंट अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 324 नए मामले सामने आए हैं। नए वैरिएंट KP.1 के 34 और KP.2 के 290 केस दर्ज किए गए हैं। ये वही वैरिएंट है, जिसने सिंगापुर में तबाही मचाई हुई है। हालांकि अभी तक भारत में किसी मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि यह सब जेएन1 के सब वैरिएंट हैं। यह लोगों के लिए बेहद घातक नहीं है। इसलिए घबराने या चिंता करने का कोई बात नहीं है। बता दें कि केपी.1 और केपी.2 वैरिएंट जिस ग्रुप से जुड़े हैं, उसे FLiRT नाम भी दिया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा 148 नए मामले दर्ज


भारत में कोरोना के मामलों पर निगरानी रखने वाले इंडियन सार्स कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium -INSACOG) के डाटा से इस बात का खुलासा हुआ है। डाटा के मुताबिक, भारत में केपी.1 के कुल 34 मामले दर्ज किए गए हैं। जिनमें 23 मामले पश्चिम बंगाल में दर्ज किए गए हैं। वहीं केपी.1 का एक मामला गोवा, दो मामले गुजरात, चार मामले महाराष्ट्र, दो मामले राजस्थान और एक मामला उत्तराखंड में दर्ज किया गया है।

वहीं केपी.2 वैरिएंट के कुल 290 मामले दर्ज किए गए हैं। केपी.2 के 148 मामले महाराष्ट्र दर्ज किए गए हैं। अन्य राज्यों के मुकबाले महाराष्ट्र में सबसे मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं दिल्ली में एक, गोवा में 12, गुजरात गुजरात में 23, हरियाणा में 3, कर्नाटक में 4, मध्य प्रदेश में एक, ओडिशा में 17, राजस्थान में 21, उत्तर प्रदेश में 8, उत्तराखंड में 16 और पश्चिम बंगाल 36 मामले सामने आए हैं।

सिंगापुर में कोरोना वायरस का कोहराम

सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, देश में 5 मई से 11 मई के बीच कोरोना मामलों की संख्या 25,900 पहुंच गई। यह यह नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। सिंगापुर में लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी गई है। तबियत खराब होने पर फौरन डॉक्टर से संपर्क करने के लिए कहा गया है। बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

सिंगापुर में कोरोना की नई लहर से कोहराम, एक हफ्ते में 26000 केस दर्ज, सरकार ने कहा – मास्क लगाएं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।