हम सब जानते हैं कि पानी पीना सेहत के लिए कितना जरूरी है, लेकिन क्या सिर्फ सादा पानी पीकर आप वाकई अपने शरीर को सही तरीके से हाइड्रेट कर रहे हैं? शायद नहीं! पानी पीना काफी नहीं, बल्कि इसे सही तरीके से पीना जरूरी है। अगर आप अपनी पानी की बोतल में एक चुटकी नमक नहीं डालते, तो हो सकता है कि आपका शरीर इसे पूरी तरह से अवशोषित ही न कर पाए। जब भी हम पसीना बहाते हैं, रोते हैं या पेशाब करते हैं, तो सिर्फ पानी नहीं, बल्कि जरूरी मिनरल्स भी शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
ऐसे में केवल सादा पानी पीने से हाइड्रेशन अधूरा रह सकता है। इसका आसान उपाय है – एक चुटकी प्राकृतिक नमक। ये सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत को भी बेहतर बनाता है। तो अगली बार जब पानी पिएं, तो उसे थोड़ा असरदार भी बनाएं
नमक वाला पानी क्यों फायदेमंद है?
पानी में एक चुटकी नमक मिलाने से शरीर इसे बेहतर तरीके से ग्रहण करता है। खासतौर पर सोडियम पानी को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है, जिससे शरीर ज्यादा असरदार तरीके से हाइड्रेट होता है। अगली बार जब आप पानी पिएं, तो उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक, हिमालयन नमक या समुद्री नमक मिलाकर देखें – आपको खुद फर्क महसूस होगा।
क्या नमक से ब्लड प्रेशर बढ़ता है?
अक्सर लोग मानते हैं कि नमक खाने से हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारियां हो सकती हैं, लेकिन ये पूरी तरह सही नहीं है। प्रोसेस्ड फूड्स में मौजूद ज्यादा नमक नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन प्राकृतिक नमक (जैसे सेंधा या हिमालयन नमक) सीमित मात्रा में लेना सेहत के लिए जरूरी है।
हर तरह का नमक एक जैसा नहीं होता। बाजार में मिलने वाला टेबल सॉल्ट प्रोसेस्ड होता है, जिससे उसके कई जरूरी मिनरल्स खत्म हो जाते हैं। बेहतर है कि आप प्राकृतिक नमक चुनें, जैसे:
हिमालयन पिंक सॉल्ट – मिनरल्स से भरपूर
सेंधा नमक – शरीर के लिए हल्का और फायदेमंद
समुद्री नमक – प्राकृतिक और शुद्ध
डरें नहीं, बस सही मात्रा में लें
नमक से डरने की जरूरत नहीं है, बस सही मात्रा में इसका सेवन करें। जरूरत से ज्यादा नमक नुकसानदायक हो सकता है, लेकिन बहुत कम लेना भी शरीर के लिए सही नहीं है। हमेशा प्राकृतिक नमक का इस्तेमाल करें और अपने शरीर की जरूरतों को समझें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।